Dainik Haryana News

Bicycle Baba: साइकिल से घुम आया 90 देश, पुरी दुनिया घुमने का सपना

 
Bicycle Baba: साइकिल से घुम आया 90 देश, पुरी दुनिया घुमने का सपना
Bicycle Baba Ride All World: बहुत से युवाओं का सपना होता है कि वो देश दुनिया की सैर करे। लेकिन एक ऐसा युवा जो साइकिल से ही 92 देशों को घुम आया (Cycle traveled to 92 countries)और साल 2030 तक पुरी दुनिया घुमने का सपना लेकर चल रहा है। Dainik Haryana News: #Raj Bicycle Baba(ब्यूरो):  हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले राज, पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश लेकर अपने साइकिल पर निकल चुके हैं। अब तक 92 देशों का दौरा कर चुके हैं और बहुत सा सफर करना बाकी है, जिसे वो 2030 तक पुरा करना चाहते हैं। राज को साइकिल बाबा के नाम से जाना जाता है। उनको ये नाम भारतीय दूतावास के एक कर्मचारी ने दिया था। राज का कहना है कि वो जहां भी जाते हैं पहले उस देश के दूतावास से संपर्क करते हैं जो उनकी बहुत मदद करता है और वहां का वीजा भी आसानी से मिल जाता है। Read Also:Ladli Laxmi Behna Scheme : लाडली लक्ष्मी बहना योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, चेक करें पूरी डिटेल्स जिस साइकिल पर इस समय राज दूनिया घुमने चले हैं वो 2 लाख रूपये की है। आगे वो 5 लाख रूपये तक की साइकिल लेने की सोच रहे हैं। साइकिल बाबा राज का कहना है कि युवाओं को ट्रैवल जरूर करना चाहिए, जरूरी नहीं की वो साइकिल से ही हो। राज 15 से ज्यादा यूरोप के देशों दौरा कर चुके हैं और अफ्रीका के भी कई देशों में अपनी साइकिल घुमा चुके हैं। राज ने साल 2016 में साइकिल से अपना सफर शुरू किया था और अब भी वो चल ही रहे हैं।साइकिल बाबा का कहना है कि पुरी दुनिया में पर्यावरण की समस्या चल रही है। Read Also: Haryana IT Hub : हरियाणा के डिप्टी सीएम ने की बड़ी घोषणा, प्रदेश वासियों में खुशी की लहर राज पर्यावरण बचाओ का संदेश लेकर पुरी दुनिया में साइकिल से अपना सफर तय करने वाले हैं। 2016 में शुरू किया और 2030 तक इस सफर को पुरा करना चाहते हैं। 92 दशों का दौरा करने वाले राज साइकिल बाबा इन दिनों स्पेन में हैं। लेकिन उनको इंजरी का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से वो अब भारत आ चुके हैं। राज की साइकिल स्पेन में ही है। उनका कहना है कि इंजरी ठिक होते ही वो फिर से अपना सफर शुरू कर देंगें।