Dainik Haryana News

Bio Brick : मकान बनाने का सपना होगा पूरा, आधी कीमत पर मिल रही ईंट

 
Bio Brick : मकान बनाने का सपना होगा पूरा, आधी कीमत पर मिल रही ईंट
Bio Brick Price : अगर आप भी अपने लिए कोई नया मकान बनाना चाहते हैं तो खुशखबरी है। घर बनाने के लिए सबसे पहले ईंट, सीमेंट और सरिये की जरूत होती है। लेकिन आज महंगाई के इस समय में घर बनाना काफी मुश्किल हो गया है। हाल ही में जानकारी मिली है कि ईंटों की कीमतों में गिरावट आई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News, Brick Price Down (चंडीगढ़): जैसा की आप जानते हैं पारंपरिक ईंटों के निर्माण में प्रदूषण काफी ज्यादा होता है जिसकी वजह से पर्यावरण पर खराब असर पड़ता है। रूड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने घर बनाने के लिए सस्ती और अच्छी ईंटों को बनाने का तरीका खोज निकाला है। अगर ऐसे ईंटों का निर्माण किया जाता है तो ईंधन भी कम लगेगा और पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा। READ ALSO :Jio लेकर आया 84 दिनों का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान ये ईंट काफी हल्की होंगी और कीमतें भी कम होंगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि सेल्फ हीलिंग टेक्नोलॉजी के प्रयोग से रेगिस्तानी मिट्टी से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता है। इन ईंटों का नाम बायोब्रिक रखा गया है। सीबीआरआई(CBRI) की वैज्ञानिक लीना चौरसिया ने बताया कि दर्जनों बार लैब टेस्टिंग के बाद अब जाकर नतीजा निकल सका है। जिस प्रकार नदियों के किनारे खनन हो रहा है आने वाले कुछ सालों में खनन सामग्री भी कम पड़ जाएगी। वैज्ञानिकों की टीम में फरहीन जबीन एवं वरुण गुप्ता आदि शामिल हैं। इन ईंटों को तपाने की जरूत नहीं होगी और वायु प्रदूषण भी नहीं होगा। प्लास्टर भी नहीं करना पड़ेगा जिसके बाद देश में प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। READ MORE :PM Yojana : केंद्र सरकार देश की महिलाओं को दे रही 1.5 लाख रूपये, ऐसे करें योजना में आवेदन

अभी आने में लगेगा समय :

जिन ईंटों की हम बात कर रहे हैं वो अभी तक मार्केंट में नहीं आई हैं और जल्द ही इन्हें आप बाजार में देखने को मिल सकती हैं। वैज्ञानिक चौरसिया का कहना है कि तकनीक को विकसित करने में अभी थोड़ा समय लगेगा और कोई भट्टा इसके कारोबार को शुरू कर सकता है। बहुत जल्द ही तकनीक को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

कितनी मजबूत हैं ये ईंट?

आप इन ईंटों से ऊची बिल्डिंग क निर्माण कर सकते हैं और छोटे मकान भी बना सकते हैं। इन ईंटों का वजन काफी हल्का मिलेगा और देखने में भी काफी सुदंर दिखती हैं।