Dainik Haryana News

Breaking News: अपने ही घरों में कैद हुए लोग, जन सैलाब ऐसा जिसे 100 मीटर की दुरी तय करने में ही लग गए कई घंटे

 
Breaking News: अपने ही घरों में कैद हुए लोग, जन सैलाब ऐसा जिसे 100 मीटर की दुरी तय करने में ही लग गए कई घंटे
Darshan of Banke Bihari in Vrindavan: इतनी भीड़ जमा हुई के 2 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जहां से भी ये भीड़ गुजर रही थी , वहां के लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए। लोगों की भीड़ इतनी थी के 100 मीटर की दुरी तय करने में ही लगभग ढाई घंटे का समय लग गया। Dainik Haryana News: Darshan of Banke Bihari in Vrindavan of Mathura(ब्यूरो): दरअसल मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने भक्त इतनी संख्या में पहुंचे की भीड़ को देख सभी के होश उड़ गए। लगातार 2 दिन कई -कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी। बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए भक्तो की भीड़ रात को ही जुटने लगी थी। रात के समय भी मंदिर के सामने 5 किलोमीटर की लाइन लगी थी। भक्तो को मंदिर के अंदर जाने में 8 से 10 घंटे तक का समय लगा, यां इससे भी ज्यादा। भगवान के दर्शन करने वालों की भीड़ सुबह भी कम नहीं हुई और 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी। मंदिर आने वाले सभी रास्तों पर भक्तो की भीड़ जमा थी। Read Also: 77th Independence Day: लाल किले से नरेंद्र मोदी का संबोधन, फैसले आज के हजार साल का इतिहास जिसकी वजह से शहर के लोगों को घर का दरवाजा तक नहीं खोल पाए। भीड़ इतनी थी के कुछ कदम आगे बढने के लिए ही 15 से 20 मिनट का समय लग रहा था। भक्तो को 100 मीटर आगे आन में ही 2 घंटे तक का समय लग गया, इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं। शनिवार की रात को ही भक्तो का बांके बिहारी के मंदिर के पास भक्तों का आना शुरू हो गया था। रात को ही 5 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई थी। सुबह फिर से भक्त आने शुरू हो गए। जैसे ही सुबह 7 बजे मंदिर का गेट खुला भक्तो ने अंदर आना शुरू किया। इतनी बड़ी भीड़ को देख प्रसासन के भी होश उड़ गए। लाख कोशिशों के बाद भी समस्या ऐसे ही बनी रही। भीड़ को देखते हुए आस पास की दुकानों को बंद करवाया गया। बांके बिहारी के मंदिर में अंदर जाने को दो गेट और बाहर निकले के लिए भी 2 गेट हैं। Read Also: Investment:चीन छोड़ रही कंपनियां, भारत में 6 साल का सबसे बड़ा निवेश मंदिर के आंगन में जहां 2 हजार लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं वो भी छोटा पड़ता नजर आया। जो भी दर्शन के लिए लाइन में लगा उसे घंटों तक ऐसे ही खड़ा रहना पड़ा। भीड़ ज्यादा होने की वजह से भक्तो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी पीने के लिए भी बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। बसों की छतों पर चढ़कर भक्त दर्शन के लिए आते दिखे। सुराक्षा और वयवस्था बनाए रखने के लिए 300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया तथा मंदिर का स्टाफ भी साथ रहा। देर रात तक साधन भीड़ की वजह से शहर में नहीं आ सके। Read Also: Seema Haider : अंजू ने मनाया 14 अगस्त सीमा ने लहराया तिरंगा

एक अनोखा पत्र आया सामने

बांके बिहारी की एक भक्त ने भगवान को पत्र लिखा जिसमें लिखा था हे भगवान मेरी शादी अनमोल अंबानी से करवा दो। पुराजी ने इस पत्र को बांके बिहारी को पढ़कर भी सुनाया था।