Dainik Haryana News

Business Idea : नमकीन बनाकर खड़ी करी दो करोड़ की कंपनी, हर कोई कर रहा इस महिला की तारीफ

 
Business Idea : नमकीन बनाकर खड़ी करी दो करोड़ की कंपनी, हर कोई कर रहा इस महिला की तारीफ
Success Story Of A Woman : किसी ने ठीक ही कहा है कि मेहनत का एक जर्रा भी जाया नहीं जाता है। अगर आप पूरे मन और लगन से मेहनत करते हैं तो कामयाबी आपको जरूरी मिलती है। आज हम आपको ऐसी ही एक महीला की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने छोटी सी नमकीन की दुकान से आज दो करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है। आइए जानते हैं इनकी सफलता की कहानी। Dainik Haryana News,Home Business(नई दिल्ली): बिहार के जमुई गांव में रहने वाली सजदा खातून ने अपने आप में एक मिसाल पेश की है। इस महिला ने अपनी जमीन को बेचकर नमकीन का छोटा सा बिजनेस शुरू किया था। उस समय सजदा का परिवार रोटियां के लिए भी तरसता रहत जाता था। घर में दो समय का खाना बनाने के लिए भी सोचना पड़ता था। लेकिन किसी ने ठीक ही कहा है गरीबी के हालात कुछ भी करा सकते हैं। उनकी इस हालत को देखकर किसी ने नमकीन के बिजनेस को करने की सलाह दी तो उन्होंने प्लान बनाया। READ ALSO :G-20 Summit 2023: भारत में होने वाले जी 20 समिट पर कितना रहा खर्च, विपक्ष ने लगाया बजट से ज्यादा खर्च का आरोप उस समय एक भी पैसा नहीं था तो सजदा ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बचा और पैसा जमा कर बिजनेस शुरू कर दिया। बिजनेस शुरू तो किया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और उनका काम बंद होने का कगार पर आ गया। उनके पति का एक हादसे में पैर टूट गया। सजदा ने हार नहीं मानी और दोबारा से पैसों का इंतजाम किया। फिर से काम को शुरू किया और धीरे धीरे अपने काम को आगे बढ़ाया। READ MORE :Rule Change : एक नवंबर से बदलने जा रहे ये जरूरी नियम सजदा ने अपने घर में ही नमकीन को बनाना शुरू किया और बाजार में बेचने लगी। सजदा की मेहनत रंग लाई और वो लगातार लगी रही। आज उनकी कंपनी साल के दो करोड़ रूपये कमाती हैं। सजदा लोगों के लिए एक मिसाल बनकर आई हैं बहुत से लोगों को अपना बिजनेस करने की उनसे प्रेरणा मिली है। नमकीन बनाने में अब सजदा के बच्चे और पति भी हाथ बंटाने लगे हैं। सजदा महीने के 15 लाख रूपये तक कमा लेती है। सब लोग इस महिला की तारीफ कर रहे हैं और खुद को प्रेरित कर रहे हैं। सजदा 20 सालों से इस काम को कर रही हैं और महीने के लाखों रूपये कमा रही हैं।