Dainik Haryana News

Business World : एक बार खेत में लगा लें ये पौधा, 50 साल तक देगा कमाई

 
Business World : एक बार खेत में लगा लें ये पौधा, 50 साल तक देगा कमाई
Almond Farming Business Idea : बिजनेस करने वालों के लिए आज हम एक ऐसा कमाल का बिजनेस लेकर आए हैं जिसे सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। जी हां, हम आपके लिए एक ऐसा पौधा लेकर आए हैं जिसे एक बार खेत में लगाना है और वो 50 सालों तक आपको फल और कमाई दोनों देगा। आइए खबर में जानते हैं इस पौधे के बारे में। Dainik Haryana News,Almond Farming Tips(नई दिल्ली): बादाम तो हर कोई खाता है। सुना है बादाम खाने से दिमाग तेज होता है जिसे दूध के साथ खाया जाता है। पहले के समय में बादाम की खेती सिर्फ हिमाचल और जम्मू कश्मीर में की जाती थी। अब ऐसे बीजों का विकसित कर लिया गया है जो मैदानी इलाके में भी होते हैं और काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं जहां से किसान महीने के लाखों रूपये कमा रहे हैं। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे बादाम की खेती की जाती है। READ ALSO :Raju Punjabi : जानें राजू पंजाबी के बारे में कुछ बातें

जानें कैसे करें बादाम की खेती?

सबसे पहले बादम को बोने के लिए समतल, चिकनी, दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है। 7 से 25 डिग्री जलवायु होनी चाहिए। जमीन पर गड्डे बनाने हैं और उनमें गोबर व केंचुए की खाद डालनी होगी। एक पौधे की दूरी 5 से 6 मीटर की होनी चाहिए। बादम की कुछ किस्त हैं जिनमें से आप किसी की भी बुवाई कर सकते हैं जैसे, प्लस अल्ट्रा, पीयरलेस, वारिस, मोंटेरे, आईएक्सएल, रूबी, कार्मेल, फ्रिट्ज,प्राइस, नॉन-पैरिल, बट्टे, कैलिफ़ोर्निया पेपर शेल, प्रिमोर्स्कीज, मर्सिड, शालीमार, मखदूम, प्रणयज, थॉम्पसन, सोनोरा, पाद्रे शामिल हैं।

क्या होंगे फसल के लाभ?

बादाम को लगभग हर एक परिवार में खाया जाता है। बादाम में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और इससे बहुत सी दवाई व ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी बनाए जाते हैं। बादाम खाने से दांतों की हड्डियां कमजोर नहीं होती और दिल की बीमारी कम हो जाती है। अपनी जलवायु और मिट्टी की जांच करके ही बादाम के पौधे को लगाएं क्योंकि हर तहर की किस्म अलग जलवायु में उगाई जाती है। गर्मी के समय में 10 दिन के बाद सिंचाई करनी होती है और ठंड में 25 दिन का समय जरूर दें। READ MORE :Delhi Closed : 3 दिन दिल्ली बंद, क्या चलेंगी मेट्रो?

कितनी होगी कमाई?

बादाम का पौधे तीन से चार साल में फसल देता है और अगर पौधे कमजोर होता है तो 6 साल भी लग सकते हैं। खास बात है ये पौधो 50 साल तक फल देता है। बादाम बाजार से 1 हजार रूपये किलो तक बिकता है। एक पौधा दो से तीन किलो बादाम हर साल देता है। इसके साथ ही आप पौधों के बीच में सब्जियां भी लगा सकते हैं।