Dainik Haryana News

Business Idea : इस खेती ने बदली किसानों की किस्मत, 10 लाख का हुआ लाभ

 
Business Idea : इस खेती ने बदली किसानों की किस्मत, 10 लाख का हुआ लाभ
New Business Idea : अगर आप भी किसी बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं तो हम एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बिजनेसमैन और किसानों को काफी लाभ मिला है। आइए जानते हैं इस खेती के बारे में। Dainik Haryana News,Easy Business Idea(चंडीगढ़): हम आपको ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी भारी डिमांड है। लेकिन देश में इसका उत्पादन काफी कम है। इसकी मांग को पूरा करने के लिए देश इसे दूसरे देशों से आयात करता है। ये एक ऐसा प्रोडक्ट है जो हमारे किचन में हर हाल में होता ही है। दरअसल, दोस्तों हम बात कर रहे हैं हींग की जिसकी जरूत हर किचन में होती ही है। READ ALSO :Australia vs Netherlands Live: आस्ट्रेलिया ने जैसे ही जीत का स्वाद चखा, रूकने का नाम नहीं ले रही लेकिन कमाल की बात ये है कि हमारे देश यानी भारत में हींग की खेती नहीं होती है। हिमाचल प्रदेश में इसकी खेती होती है जो कुछ ही मात्रा में की जाती है। लेकिन अगर आप हींग की खेती करते हैं तो आपको लाखों रूपये की कमाई हो सकती है। हींग की कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत 35 हजार रूपये और 40 हजार रूपये प्रति किलो तक चली जाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हींग की खेती के लिए किसानों को पहल करनी जरूरी है।

भारत में हींग की कितनी है खपत :

हींग को ईरान में फूड ऑफ गॉड्स कहा जाता है। दुनिया में कुछ देश ऐसे होते हैं जहां पर हींग का इस्तेमाल दवाइयों के रूप में की जाती है। लेकिन इंडिया में इसे मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया की 40 प्रतिशत हींग का इस्तेमाल भारत में होता है। हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल बहुत सारे प्रोडक्ट्स में सुगंध देने के लिए और खाने की चीजों के लिए किया जाता है।

इस साल शुरू हुई हींग की खेती :

हींग की खेती को भारत के हिमाचल में साल 2020 में किया गया था। हिमाचल के लाहौल घाटी में किसानों ने हींग की खेती करना शुरू किया था। हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्‍नोलॉजी से मदद मिली है। READ MORE :Haryana News : हरियाणा में दो IAS अफसरों को किया गिरफ्तार

इतनी होती है कमार्ई :

अगर आप हींग की खेती करते हैं तो 3 लाख प्रति हेक्टेयर रूपये की लागत आती है और लागत के पांच साल खेती करने के बाद कम से कम 10 लाख रूपये की कमाई होती है। बाजार में एक किलो हींग का भाव करीब 35000 से 40000 रुपये प्रति किलो है। लिहाजा अगर आप महीने में 5 किलो हींग बेच लेते हैं यानी आप महीने के दो लाख रूपये तक कमा सकते हैं।इसके अलावा अगर आप किसी कंपनी के साथ टाईअप करते हैं तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट को लिस्ट करा कर बिक्री की जा सकती है। इसमें हर महीने 3 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।