Dainik Haryana News

Business Success Story : खराब नारियल के खोल से प्रोडक्ट बनाकर खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस

 
Business Success Story : खराब नारियल के खोल से प्रोडक्ट बनाकर खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस
Business Tips : किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए अच्छे इनवेस्टमेंट की जरूर होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताने जा रहे है जिसने बेकार समझकर फेंके गये नारियल के खोल से प्रोडक्ट बनाकर बिजनेस शुरू किया। आइए जानते है इस लड़की की सफलता की कहानी Dainik Haryana News,Latest Business News(New Delhi ) : किसी भी व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए दूसरों से अलग सोचना अलग होता है। कई बार छोटी सी एक शुरूआत से करोड़ों का बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। ऐसी ही एक कहानी बताने जा रहे है केरल की एक लड़की की, जिसका नाम मारिया कुरियाकोस है। जिसने नारियल के खोल से ऐसा प्रोडक्ट बनाया कि करोड़ों का बिजनेस खड़ा हो गया। Read Also : IAS Success Story : राजस्थान की इस लड़की ने सबसे कम उम्र में रचा इतिहास बन गई IAS जिस नारियल के खोल को लोग बेकार समझकर फेंक देते है, उसी से मारिया ने करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर दिया है। आइए बताते है मारिया ने बेकार समझी जाने वाली चीज का सही उपयोग करके करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर दिया है। वह हर महीने लाखों की कमाई कर रही है। मारिया को विदेशों से भी आॅर्डर मिलते है। आज वह अपने बिजनेस के जरिए लाखों लोगों को रोजगार देती है।

नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस

केरल के त्रिशूर की रहनेवाली मारिया कुरियाकोस मुंबई में नौकरी करती थी। लेकिन साल 2019 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और खुद का बिजनेस शुरू करने का निर्णय लिया। 26 वर्षीय मारिया ने, साल 2017 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स करने के बाद, एक कॉर्पोरेट कंपनी के साथ काम किया। मारिया जब साल 2020 में केरल में रिसर्च कर रही थी तो उन्होंने देखा कि नारियल से तेल और कई चीज बनाई जा रही हैं, लेकिन नारियल के तेल के लिए उसका फल लेने के बाद उसका खोल फेंक दिया जाता है। इसके बाद मारिया ने नारियल के खोल से किचन और सजावटी सामान बनाने का काम शुरू किया। Read More : Relationship Tips : इस कारण से हो रहे पति-पत्नी के तलाक, जाने ले कारण

लोगों को दिया रोजगार

आज मारिया बहुत से लोगों को रोजगार देती है। उसके साथ कम से कम 40 लोग काम कर रहे है। कोई भी आॅर्डर आने पर उसने अलग अलग आर्टिजन के साथ मिलकर बड़े आॅर्डर को भी पूरा किया है। मारिया के जरिए स्थानीय आर्टिजन को भी काम मिला है ।

ऐसे मिली सफलता

मारिया का स्टार्टअप थेंगा  नारियल के खोल से घरों में इस्तेमाल होने वाले खास प्रोडक्ट बनाता है। ये प्रोडक्ट पर्यावरण के लिए अनुकूल होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरत भी हैं। यही कारण है चार साल में ही थेंगा के प्रोडक्ट्स की बिक्री खूब बढ़ गई है। अब हर साल मारिया एक करोड़ के प्रोडक्ट बेचती हैं। नारियल के खोल से बने उत्पाद लकड़ी के बने प्रोडक्ट की तरह दिखते हैं। ये टिकाऊ तो होते ही हैं साथ ही ये दिखने में सुन्दर भी होते हैं। इनको बनाने में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता। प्रोडक्ट में चमक के लिए कोकोनट ऑयल से ही घिसाई की जाती है।