Dainik Haryana News

Farmer Loan : देशभर में 16 करोड़ किसानों पर है इतने लाख करोड़ रूपये का कर्ज, दो राज्य सबसे आगे

 
Farmer Loan : देशभर में 16 करोड़ किसानों पर है इतने लाख करोड़ रूपये का कर्ज, दो राज्य सबसे आगे
Kisan Loan : पूरे देश के किसानों के आंकड़े सामने आए हैं और पता चला है कि 16 करोड़ किसान ऐसे हैं जिन्होंने बैंकों से लोग लिया है और वो अभी चुकाना बाकि है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश में 16 करोड़ किसानों को कितने लाख करोड़ कर्ज देना है। बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Farmer Loan(ब्यूरो): बहुत से किसान ऐसे हैं जो अपनी खेती के लिए बैंकों से लोन लेते हैं। इनमें से कुछ चुका देते हैं तो कुछ नहीं चुका पाते हैं। बहुत से किसानों के कर्ज को सरकार माफ कर चुकी है लेकिन अब भी 16 करोड़ किसान ऐसे हैं जिन पर करोड़ों का कर्ज बाकि है। इस मामले में यूपी और राजस्थान सबसे आगे हैं। 16 करोड़ किसानों पर अभी भी 21 लाख करोड़ का कर्ज बकाया है। अगर हर एक में बांट दिया जाएग तो प्रति किसान 1.35 लाख रूपये का कर्ज बैंक को देना होगा। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एग्रीकल्चर लोन पर पूछे सवाल का जवाब देने के लिए इस ब्योरे को सामने लाया है। आज हम आपको बताएंगे कि किसानों पर किस कैटगरी का लोन है। READ ALSO :Virat Kohli: किंग कोहली के एक टवीट से सोशल मीडिया पर बवाल, खुद को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्राइवेट बैंकों का है सबसे ज्यादा लोन(private banks) :

आंकड़ों से पता चला है कि सबसे ज्यादा लोन प्राइवेट बैंकों से लिया गया है। कमर्शियल कैटेगिरी( commercial category) के बैंकों से देश के 10.80 करोड़ किसानों ने कर्ज लिया है. जिनका कुल कर्ज 16.40 लाख करोड़ रूपये है। औसत के बाद बराबर किया जाए तो हर एक किसानों को 1.54 लाख रूपये कर्ज आता है। इसके बाद को-आॅपेरटिव बैंकों की बात की जाए तो देश के 2.67 करोड़ किसानों ने कर्ज लिया है जो 2 लाख करोड़ का है। 37 राज्यों में से सिर्फ 9 ही राज्य ऐसे हैं जहां के किसानों ने इन बैंकों से लोन नहीं लिया है। इस कर्ज को सभी किसानों में प्रति औसत के हिसाब से बांटा जाए तो हर एक किसान के हिस्से में 75,241.35 रूपये आते हैं।

रीजनल बैंकों से लिया इतना लोन(regional banks) :

READ ALSO :Viral News : इस जगह नहीं बहती एक भी नदी, बिना पानी कैसे करते हैं ये लोग गुजारा 27 राज्य ऐसे हैं जहां से लोन लिया गया है। यहां से 2.76 करोड़ किसानों ने रीजनल बैंकों से 2.58 लाख करोड़ का लोन लिया है। हर एक किसान में औसत के हिसाब से 93,657.29 रूपये आता है। सबसे ज्यादा राजस्थान के किसानों ने लोन लिया है जहां का आंकड़ा काफी बड़ा है। जी हां, वहां पर 99.97 लाख लोगों ने बैंकों से कर्ज लिया है। यह लोन 1.47 लाख करोड़ रूपये का है। यूपी में भी 1.51 करोड़ किसानों ने कर्ज लिया है जिसकी राशि 1.71 लाख करोड़ रूपये है। गुजरात की बात की जाए तो वहां पर 47.51 लाख किसानों ने कर्ज लिया है जो एक लाख करोड़ से भी ज्यादा का है।