Dainik Haryana News

Farming Idea : इस विदेशी सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं लोग, खेती कर कुछ ही दिनों में कमा लेंगे मोटा पैसा

 
Farming Idea : इस विदेशी सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं लोग, खेती कर कुछ ही दिनों में कमा लेंगे मोटा पैसा
Farming : आज हम आपको एक ऐसी विदेशी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मांग काफी मात्रा में हो रही है और इसके सेवन से लोगों को दिल की बीमारी भी ठीक होती है। इस खेती को हमारे देश के किसान कर रहे हैं और मोटा पैसे कमा रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं कौन सी है वो सब्जी और कैसे कर सकते हैं इसकी खेती। Dainik Haryana News :#Business Idea (नई दिल्ली) : देश में खानपान और लाइफस्टाइल लोगों का बदल रहा है। खाने पाने की चीजों में बदलाव होने की वजह से बीमारी बढ़ती जा रही हैं। दिल की बीमारी, कैंसर और कोलेस्ट्रोल जैसी भयंकर बीमारी तेजी से लोगों को पकड़ रही हैं। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत को ठीक रखना चाहते हैं और बीमारी से बचना चाहते हैं तो अपने लाइफस्टाइल और खाने को चेंज करें। आज हम आपको एक ऐसी विदेशी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मांग काफी मात्रा में हो रही है और इसके सेवन से लोगों को दिल की बीमारी भी ठीक होती है। इस खेती को हमारे देश के किसान कर रहे हैं और मोटा पैसे कमा रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं कौन सी है वो सब्जी और कैसे कर सकते हैं इसकी खेती।

ब्रोकली की करें खेती(Cultivate Broccoli) :

READ ALSO :Food Items Price Hike : आमजन को महंगाई का तगड़ा झटका, दाल की कीमतों में आई तेजी ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। ब्रोकली(Broccoli) का सेवन हमारे देश में बहुत से लोग कर रहे हैं। ये सब्जी एंटीऑक्सीडेंट( antioxidant) होती है जो कैंसर की बीमारी को ठीक करने में मदद करती है और दिल की बीमारी को ठीक करती है। शरीर में जब बेड कोलेस्ट्रोल बढ़ जाता है तो ब्रोकली(Broccoli) का सेवन करने से वो कम होता है। आपने देखा होगा कई बार जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो वो शरीर और खून में इनफ्लेमेशन बताते हैं। अगर आप ब्रोकली का सेवन करते हैं तो आपको कई बीमारियों से राहत मिल सकती है। ब्रोकली(Broccoli) में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए अगर आप अपने आप को सेहत मंद रखना चाहते हैं तो ब्रोकली(Broccoli) का सेवन करना चाहिए।

जानें कैसे होती है ब्रोकली की खेती :

ब्रोकली(Broccoli) की बुवाई सर्दी के मौसम में की जाती है। 4 से 4 सप्ताह में ब्रोकली का पौधा रोपण के लिए तैयार हो जाता है। इसकी बुवाई सितंबर से लेकर मार्च तक की जाती है। अगर आप इसकी खेती करने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको खेत को अच्छी तरह से गोबर का खाद और वर्मी कंपोस्ट डालकर तैयार कर लेना है। READ MORE :Eng vs Aus: सीरीज के दुसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में ब्रोकली(Broccoli) तीन कलर की होती है सफेद, हरी और बैंगनी लेकिन ज्यादा लोग हरी ब्रोकली को ही खाना पसंद करते हैं। एक हेक्टेयर में 500 ग्राम तक बीज की जरूत होती है। पौधे को 30 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाना चाहिए। खास बात ये है कि इसमें ज्यादा पानी देने की जरूत नहीं होती है आपको 10 से 12 दिनों में इसमें पानी देना होता है।

कैसी होनी चाहिए बुवाई के लिए मिट्टी?

अगर आप ब्रोकली(Broccoli) की खेती करने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए सही मिट्टी का चयन करना जरूरी होती है। इसकी अच्छी पैदावार के लिए बलुई दोमट मिट्टी की जरूत होती है। इसके लिए 6 घंटे की धूप की आवश्यकता होती है और 18 से 23 डिग्र्री तक तापमान की जरूत होती है। अगर फसल अच्छी होती है तो 1 हेक्टेयर से ही आप 15 टन तक की पैदावार कर सकते हैं। ब्रोकली(Broccoli) की फसल 60 दिन यानी तीन महीने के करीब बनकर तैयार हो जाती है और आप एक महीने में ही लाखों रूपये की कमाई कर सकते हैं।