Dainik Haryana News

Gold Price : दीपावली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

 
Gold Price : दीपावली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
Today Gold Price Down : अगर आप इस दीपावली सोने-चांदी(Gold-Silver) के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए इस बार सुनहरा मौका है। सोना-चांदी(Gold-Silver) दोनों चमकती धातुओं में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं आज की सोना-चांदी(Gold-Silver) की ताजा कीमतें। Dainik Haryana News,Gold Latest Price(चंडीगढ़): धनतेरस और दीपावली के मौके पर लोग अपने घरों में गहने की खरीदारी करते हैं और उनकी पूजा करते हैं ताकि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो और घर में धन का लाभ देती रहें। त्योहारी सीजन में एक बार फिर से कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही, कीमतों में कमी देखने के बाद लोग गहने खरीदने में और भी ज्यादा रूख दिखा रहे हैं। आज के दिन इंदौर सराफा बाजार में चांदी और सोना दोनों की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। सोने की बात की जाए तो वह 56,650 रूपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है ओर चांदी कीमतें 75 हजार रूपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। READ ALSO :Small Business Idea: घर पर ही शुरू करें ये बिजनेस और महीने के लाखों कमाएं

चेक करें महानगरों के रेट :

1.दिल्ली में सोने के भाव 56,500 रूपये प्रति 10 ग्राम हैं। 2.मुंबई में सोने के रेट आज 56,400 रूपये प्रति 10 ग्राम हैं। 3.चेन्नई में सोने के भाव 56,250 रूपये प्रति 10 ग्राम है। 4.कोलकाता में सोने के रेट 56,300 रूपये प्रति 10 ग्राम है।

जानें 24 कैरेट सोने के रेट?

1.24 कैरेट सोने का आज दिल्ली के मार्केट में भाव 61,410 रूपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। 2.मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड के प्राइज 61,410 रूपये प्रति 10 ग्राम है। 3.कोलकाता में 24 कैरेट सोने के रेट 61,790 रूपये प्रति 10 ग्राम है। 4.चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 62,820 रूपये प्रति 10 ग्राम हैं। READ MORE :Weather News : इन 10 जिलों में मौसम लेगा करवट, जान लें ताजा अपडेट

चेक करें चांदी के ताजा भाव?

1.दिल्ली में एक किलो चांदी का रेट 75 हजार रूपये है। 2.मुंबई में एक किलो चांदी का रेट 74,500 रूपये है। 3.कोलकाता में एक किलो चांदी का भाव 77,500 रूपये है। 4.चेन्नई में एक किलो चांदी के रेट 74,500 रूपये है।

ऐसे चेक करें गोल्ड की शुद्धता?

24 कैरेट में 100 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। 22 कैरेट में 83.3 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। 20 कैरेट में 91.7 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। 18 कैरेट में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है।