Dainik Haryana News

Gold Price Down : सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी 1100 रूपये लुडकी

 
Gold Price Down : सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी 1100 रूपये लुडकी
Gold- Silver Rate : जैसा की आप जानते हैं दीपावली का त्योहार आने वाला है ऐसे में लोग सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपकी लिए खुशखबरी है क्योंकि सोना चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Today Gold Price(चंडीगढ़): त्योहारी मौके पर सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमतों में 1100 रूपये की कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि दीपावली तक सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBGA) की वेबसाइट की और से सोने चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है जिसके हिसाब से हम आपको बताने जा रहे हैं। जुड़े रहें हमारे साथ। READ ALSO :PM Kisan : दीपावली से पहले इस तरीख को किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रूपये

चेक करें सोने के भाव :

30 October 61238 Rs per 10 grams 31 October 61,370 Rs per 10 grams 01 November 61,012 Rs per 10 grams 02 November 61,092 Rs per 10 grams 03 November 61075 Rs per 10 grams

कितनी कम हुए कीमतें?

30 अक्टूबर की बात की जाए तो सोने का भाव 61,238 रूपये प्रति 10 ग्राम था, जो 3 नवंबर को 61,075 रूपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। यानी देखा जाए तो सोने की कीमतों में 163 रूपये की कमी देखने को मिल रही है।

चेक करें चांदी के रेट: 

READ MORE :Earthquake : नेपाल के जाजरकोट से दिल दहला देने वाली तस्वीर आई सामने 30 October 71,931 Rs. Per Kg 31 October 72,165 Rs. Per Kg 01 November 70,984 Rs. Per Kg 02 November 71,684 Rs. Per Kg 03 November 70,771 Rs. Per Kg 30 अक्टूबर को चांदी की कीमतें 71,931 रूपये प्रति किलोग्राम थी जो 3 नवंबर को 70,771 रूपये प्रति किलो पर करोबार कर रही है। यानी चांदी की कीमतों में 1160 रूपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है।