Dainik Haryana News

Gold Price Down : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जल्द करें खरीदारी

 
Gold Price Down : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जल्द करें खरीदारी
Dainik Haryana News : Gold Price Update Today : अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जी हां.. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज बजट से एक दिन पहले ही दोनों धातुओं की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है।       MCX बाजार की बात की जाए तो आज यहां भी सोने के भाव में नरमी देखी गई है, सोने के हाजिर भाव की बात की जाए तो आज सोना 57 हजार रूपये पर करोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की बात जाए तो इसकी कीमत भी 68,50 रूपये पर ट्रेड कर रहा है। अगर आप भी सोना और चांंदी लेने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं सोने के ताजा रेट।     कितनी आई कीमतों में गिरावट?   Read Also: Inflation : आमजन के लिए राहत, 2023 में इतनी कम होगी महंगाई!   मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) बाजार में आज सोने के रेट 0.05 प्रतिशत कम होकर 57,018 रूपये प्रतिशत पर करोबार कर रहा है। सर्राफा बाजार की बात की जाए तो आज सोने के रेट में 80 रूपये की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद सोने के भाव 56,880 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। पिछले करोबारी स्तर में सोने की कीमतों की बात की जाए तो सोने के रेट 56,960 रूपये प्रति 10 ग्राम पर रहे।     चेक करें चांदी के ताजा रेट?       वहीं चमकदार धातु चांदी की कीमतों की बात की जाए तो आज ससस बाजार में इसकी कीमतों में 0.07 प्रतिशत की कमी के साथ 68,543 रूपये प्रति किलो मिल रही है। पिछले कारोबार की बात की जाए तो 68,975 रूपये किलो थी।   Read Also: Bank Holiday In Feb: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट जारी क्या है ग्लोबल मार्केट का हाल?       ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों की बात की जाए तो आज यहां भी कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। अमेरिकी सोने में 0.33 प्रतिशत की कमी के साथ 1,939.20 डॉलर प्रति औंस पर करोबार कर रहा है। और चांदी 0.47 प्रतिशत की कमी के साथ 23.733 डॉलर प्रति औंस पर करोबार कर रहा है।     घर बैठे चेक करें अपने शहर के रेट :       अगर आप भी सोने की खरीद करने के बारे में सोच रहे हैं, और जाने से पहले आप रेट को चेक करने की सोच रहे हैं तो आप Indian Bullion and Jewelers Association के 8955664433 नंबर पर फोन करके पता कर सकते हैं और इतना ही नहीं आप इस पर मैसेज भी कर सकते हैं।