Dainik Haryana News

Gold Price : दीपावली के बाद भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी, आज भी कर सकते हैं खरीदारी

 
Gold Price : दीपावली के बाद भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी, आज भी कर सकते हैं खरीदारी
Today Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दीपावली का त्योहार जा चुका है लेकिन उसके बाद भी सोने की कीमतों में गिरावट बनी हुई है, यानी आप आज भी सोने की खरीदारी कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं ताजा कीमतें। Dainik Haryana News,Today Gold Price In Hindi(नई दिल्ली): त्योहारी और विवाह के सीजन में लगातार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज गोवर्धन पूजा वाले दिन भी सोना सस्ता है, यानी आप आज भी गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज बाजार में भी सोने की कीमतों में कमी दर्र्ज की जा रही है। आज बाजार में सोने की कीमतों की बात की जाए तो 59,600 रूपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की जा रही हैं। वहीं, चांदी की बात करें तो 69,500 रूपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। READ ALSO :Success Story: 100 बार हुए फैल, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार और लिख दी सफलता की कहानी त्योहार से पहले ही सोने-चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है, और धनतेरस के मौके पर भी देशभर में सोना-चांदी सस्ता हुआ है। इस बार सोने की 17 हजार करोड़ रूपये की बिक्री हुई है, जबकि 3 हजार करोड़ करोड़ रूपये का चांदी का बिजनेस हुआ है।

चेक करें सोना-चांदी के ताजा भाव :

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज बाजार(MCX) में आज सोने की कीमतें 0.09 प्रतिशत कम होकर 59,698 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। चांदी भी 0.67 प्रतिशत कम होकर 69,561 रूपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

ये रहे 22 कैरेट सोने के दाम:

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने के दामों की बात की जाए तो वह 55,600 रूपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं। मुंबई में 55,450 रूपये प्रति 10 ग्राम। चेन्नई में 55,900 रूपये प्रति 10 ग्राम। कोलकाता में 55,450 रूपये प्रति 10 ग्राम। READ MORE :Haryana Sarkar : हरियाणा सरकार महिलाओं को दे रही फ्री सिलाई मशीन, ऐसे करें आवेदन इंटरनेशनल बाजार(Global Market) में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोने के दाम आज 0.08 डॉलर हैं यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट नजर आ रही है। 1950.30 डॉलर प्रति औंस था और चांदी का भाव 0.231 डॉलर मतलब 1.04 प्रतिशत की कमी देखने को मिल रही है जिसके बाद कीमतें 22.05 डॉलर पर है।

ऐसे करें शुद्ध सोने की पहचान?

सोना खरीदने से पहले आपको उसकी शुद्धता की जांच करनी चाहिए। इसके लिए आपको हॉलमार्क को चेक करना चाहिए। हॉलमार्क की बात की जाए तो 22 कैरेअ के गहने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर, 916, 21 कैरेट पर, 875, 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इन हॉलमार्क के जरिए आप शुद्ध सोने की जांच कर सकते हैं।