Jeddah Tower : बुर्ज खलीफा भी दिखेगा छोटा, इतनी बड़ी होगी ये इमारत
Burj Khalifa Height : जैसा कि आप जानते हैं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत अब तक की बुर्ज खलीफा ही है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी इमारत के बारे में बताने जा रहे हैं जो बुर्ज खलीफा से भी लंबी होने जा रही है। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में।
Dainik Haryana News,Tallest Building In The World(ब्यूरो): सऊदी अरब में जेद्दा टावर का निर्माण हो रहा है। इस इमारत की ऊंचाई बुर्ज खलीफा से ज्यादा मानी जा रही है। इस इमारत का नाम किंगडम रखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस टावर की ऊचाई 1 हजार मीटर होने जा रही है जो बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा है। सऊदी अरब की जेद्दाह सिटी में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन रही है। ये इमारत जेद्दाह टॉवर कहलाती है, जो पहले जेद्दा टावर के नाम से जानी जाती थी।
ये होंगी इमारत में फीचर्स :
READ ALSO :Largest Village In The World:कहां है दुनिया का सबसे बड़ा गांव,भारत में है यां कहीं और
इस इमारत को जेद्दाह इकोनॉमिक कंपनी(Jeddah Economic Company) की ये इमारत है और ये सिर्फ लंबी ही नहीं बल्कि बेहद ही खूबसूरत और अलीशान भी है। इस इमारत में दफ्तर स्पेस, सर्विसड अपार्टमेंट, लग्जरी कॉन्डोमिनियम आदि हर एक चीज मौजूद होगी। यह इमारत शहर के बीचों-बीच बन रही है। इस इमारत की अभी 63 मंजिलें बनी है और 252 मंजिलें बनाए जाने का प्लान है। पहले इस इमारत को बनाने में कई सारी परेशानियां सामने आई थी लेकिन अब इसका काम दोबारा से शुरू हो चुका है।
जेद्दा इकोनॉमिक कंपनी ने 'जेद्दाह टॉवर'(Jeddah Tower) प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा करने के लिए काम फिर से शुरू किया है। अब जल्द ही इसका निर्माण पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। जितना हो सके जल्दी इस इमारत के काम को पूरा करने का प्लान है लेकिन अभी तक इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कितना समय इसे बनाने में लगेगा।
कितना ऊंचा है बुर्ज खलीफा :
दुबई में बनी बुर्ज खलीफा इमारत अभी तक की दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है जो 828 मीटर ऊंची है। फीट में देखें तो 2717 है। साल 2010 में बुर्ज खलीफा का निर्माण किया गया था। लेकिन अब सऊदी अरब ने फैसला लिया है कि बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत बनाई जाएगी।