Dainik Haryana News

Mango Price : 7 हजार रूपये दर्जन बिकता है ये अनोखा आम, आप भी जरूर चखें स्वाद

Mango Price In Goa : गर्मियों में आम खाना सभी को पसंद होता है। कुछ लोग तो आम के इतने शौकीन होते हैं कि हर रोज आम का सेवन करते हैं। हर जगह आम 100 रूपये किलो तक होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आम 7 हजार रूपये के दर्जन मिलते हैं। आइए जानते हैं खबर में। 
 
Mango Price : 7 हजार रूपये दर्जन बिकता है ये अनोखा आम, आप भी जरूर चखें स्वाद

Dainik Haryana News,Mankurad Mango Price(नई दिल्ली): आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम का सीजन गर्मी में शुरू होता है। आमों की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी की वजह से इनका सीजन आफ चल रहा है ताकि गर्मी आने तक कीमतों में कमी आए और अच्छे से बेच सकें। गोवा में होने वाले मनकुराड आम की कीमत फिलहाल 7 हजार रूपये दर्जन चल रही है।

READ ALSO :Sri Lanka Arrests 12 Indian Fishermen : भारत के 12 मछुआरे गिरफ्तार, ये बताई वजह

फलों के विक्रता निसार नंदीहल्ती का कहना है कि सर्दी में आम कम मात्रा में मार्केट आते हैं जिसकी वजह से इनकी कीमतें इतनी ज्यादा हो जाती हैं। फरवरी महीने के अंत तक आम की कीमतें कम हो जाएंगी और मार्केट में दूसरी वैरायटी के आम उपलब्ध हो जाएंगे। मनकुराड आम(Mankurad Mango Price Today In Goa) को फिलहाल कुछ ही लोग बेच रहे हैं। लेकिन एक बार जब सीजन जोरों पर होगा, तो पूरा बाजार इनसे भर जाएगा। फिलहाल दूसरी कई स्थानीय आम की किस्मों का बाजार में आना अभी बाकी है।


500 रुपये में मिल रहा एक आम :

READ MORE :Indian Money Update: क्या है ₹500 के नोट पर महात्मा गांधी की जगह भगवान श्री राम की तस्वीर की फोटो का सच?

मनकुराड आम गोवा(Mankurad Mango Price In Goa) में फिलहाल तेजी से बिक रहा है। कहीं आम की कीमत 6 हजार रूपये दर्जन है तो कहीं 7 हजार रूपये दर्जन भी है। मनकुराड आम का स्वाद लाजवाब होता है। पणजी के बाजार में ये आम 500 रूपये का एक मिल रहा है। इसका स्वाद इतना कमाल का है कि लोग 7 हजार रूपये लगाने को तैयार रहते हैं।