Dainik Haryana News

Nita Ambani's 60th Birthday : नीता अंबानी के 60वें जन्मदिवस पर ‘अन्न-सेवा’, पूरे देश में 1.4 लाख भोजन वितरित

 
Nita Ambani's 60th Birthday : नीता अंबानी के 60वें जन्मदिवस पर ‘अन्न-सेवा’, पूरे देश में 1.4 लाख भोजन वितरित
Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अन्न-सेवा के तहत 15 राज्यों के 1.4 लाख लोगों को भोजन दिया गया। अन्न सेवा के जरिए करीब 75 हजार लोगों को पका हुआ भोजन परोसा गया। तो वहीं करीब 65 हजार के लिए कच्चा राशन वितरित किया गया। Dainik Haryana News,Nita Ambani's 60th Birthday Photos(नई दिल्ली): बच्चों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों, दैनिक वेतन भोगियों, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों, कुष्ठ रोगियों और विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए अन्न-सेवा की गईं। भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किए। नीता अंबानी ने वंचित समाज के करीब 3000 बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। Nita Ambani's 60th Birthday : नीता अंबानी के 60वें जन्मदिवस पर ‘अन्न-सेवा’, पूरे देश में 1.4 लाख भोजन वितरित READ ALSO :Mahabharata : महाभारत समाप्त होने के बाद द्रोपदी की कैसे हुई मृत्यु बताते चलें कि कोरोना महामारी के दौरान नीता अंबानी की रिलायंस फाउंडेशन ने अन्न सेवा के नाम से उस समय का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। फाउंडेशन के मुताबिक नीता अंबानी के जन्मदिन पर अन्न वितरण उसी परंपरा का विस्तार है। Nita Ambani's 60th Birthday : नीता अंबानी के 60वें जन्मदिवस पर ‘अन्न-सेवा’, पूरे देश में 1.4 लाख भोजन वितरित शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नीता अंबानी के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देश भर के 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। READ MORE :Haryana News : हरियाणा सरकार ने 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी