Dainik Haryana News

Petrol-Diesel : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट जारी, क्या कम हुए रेट

 
Petrol-Diesel : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट जारी, क्या कम हुए रेट
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मई 2022 के बाद कोई भी रेट में बदलाव देखने को नहीं मिला है। हाल ही में रेट को लेकर बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। आईए खबर में जानते हैं क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल के रेट।जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Petrol-Diesel Latest Price(नई दिल्ली): जैसा कि आप जानते हैं पिछले महीने से ही इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इसके चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। इसी के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहत की खबर दी है और कहा है कि अभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा करने का कोई विचार नहीं है। READ ALSO :IPO ने शेयर मार्केट में मचाया तहलका, खुश हुए निवेशक कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों पर अंडर रिकवरी है। उनका कहना है कि अगर रियल इस्टेट ग्रोथ कर रही है तो इसका अंदाजा देश की अर्थव्यव्स्था से लगाया जा सकता है। हालांकि, घरेलू बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी की कोई आशंका नहीं है। क्रूड ऑयल की कीमतें पिछले एक महीने से 100 रूपये डाॅलर प्रति बैरल पहुंच गई हैं। सा उदी अरब और रूस की तरफ से तेल के उत्पादन और सप्लाई में कमी करने की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में 30 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है। क्रूड ऑयल की कीमतों ने पिछले तीन महीने के रिकॉर्ड लेवल को पार किया है। READ MORE : Eye Care : बिना चश्मे के आपको भी नहीं आता कुछ नजर; बस एक महीना इस चीज का कर लें सेवन, हट जाएगा चश्मा