Dainik Haryana News

Price of Eggs : अंडे की कीमतों को देखकर लगने लगेगी आपको भी सर्दी 

Price of Eggs In Pakisthan : सर्दी के मौसम में अगर आप भी अंडे की आमलेट बनाकर खाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको अंडे की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बाद आपको भी सर्दी महसूस होगी। आइए खबर में जानते हैं कितने रूपये बढ़े अंडे के दाम। 
 
Price of Eggs : अंडे की कीमतों को देखकर लगने लगेगी आपको भी सर्दी 

Dainik Haryana News,Latest Eggs Price In Pakisthan(नई दिल्ली): आज हम आपको पाकिस्तान में अंडे की कीमतों को बताने जा रहे हैं। कीमतों को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब वहां के लोगों को आमलेट भी नसीब नहीं होने वाली है। चुनावी दौर में लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। पाकिस्तान के पंजाब राज्य की राधानी लाहौर में 400 रूपये प्रति दर्जन के हिसाब से अंडे दिए जा रहे हैं, यानी 400 रूपये में सिर्फ 12 ही अंडे लोगों को मिल रहे हैं। 

इसके पीछे का बड़ा कारण यह है कि स्थानीय प्रशासन सरकारी रेट लिस्ट को लागू करने में नाकाम रहा है।इसके अलावा और भी बहुत सी खाने की चीजें हैं जो महंगी हो गई हैं। वैसे तो सरकार की तरफ से प्शज की कीमत 175 रूपये निर्धारित की गई है, लेकिन वहां पर प्शज 230 से 250 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे जा रहे हैं।

READ ALSO :Property Rules : जानें ससुर की प्रॉपटी में कितना होता है बहू का हिस्सा, क्या कहता है कानून

लाहौर में एक दर्जन अंडे की कीमत 400 रुपए तक पहुंच गई। वहीं चिकन का दाम 615 पाकिस्तानी रुपए प्रति किग्रा हो चुका है। मुनाफाखोरी को रोकने और मूल्यों में स्थिरता बनाए रखने के लिए राज्य सरकारों के साथ कोआॅर्डिनेशन जारी रखने के आदेश दिए हैं। कैबिनेट समिति की बैठक अध्यक्षता वित्त, राजस्व और आर्थिक मामलों के कार्यवाहक केंद्री मंत्री शमशाद अख्तर ने की है।

पाकिस्तान का बढ़ा कर्ज:

सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि पाकिस्तान के कर्ज में बढ़ोतरी हो रही है। 2023-24 में पिछले 7 नवंबर के अंत तक पाकिस्तान का टोटल कर्ज 63,339 ट्रिलियन पाकिस्तानी रूपए हो गया है।  पीडीएम और कार्यवाहक सरकार के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान का कुल कर्ज 12.430 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए से ज्यादा बढ़ गया।

READ MORE :Property Rights : बेटी को कब पिता संपत्ति में हिस्सा देने से कर सकता है मना?

कुल ऋण बोझ बढ़कर 63.390 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए हो गया, जिसमें घरेलू ऋण 40.956 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए और अंतर्राष्ट्रीय ऋण 22.43 ट्रिलियन पीकेआर शामिल है। हाल ही में वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान का आर्थिक विकास एलीट क्लास तक सीमित है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आर्थिक संकट आ सकता है।