Dainik Haryana News

Railway News : इस वंदे भारत ट्रेन में करें सफर, मिलेंगी ये सुविधाएं

 
Railway News : इस वंदे भारत ट्रेन में करें सफर, मिलेंगी ये सुविधाएं
Vande Bharat Train : भारत में लगातार वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन एक हाई स्पीड ट्रेन है जिसमें यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलती हैं। आज हम आपको एक ऐसी वंदे भारत ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे बेहद ही खास सुविधा मिलती है। आइए खबर में जानते हैं इस ट्रेन के बारे में। Dainik Haryana News,Mumbai CSMT-Sainagar Shirdi Vande Bharat Express(ब्यूरो): वंदे भारत ट्रेनों से मोदी सरकार देश के 150 शहरों को जोड़ने का लक्ष्य रखती है। वंदे भारत ट्रेन 180 प्रति घंटे की स्पीड से पटरियों पर दौड़ती है। इन ट्रेनों में लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं। वंदे भारत ट्रेन ने शताब्दी जैसी रेल को भी रिप्लेस कर दिया है। ज्यादा से ज्यादा लोग इन ट्रेनों में सफर करना चाहते हैं। सरकार अब इगतपुरी मनमाड रूट पर सीएसएमटी शिरडी वंदे भारत ट्रेन की स्पीड को बढ़ाने के बारे में विचार कर रही है। फिलहाल की बात की जाए को इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की है जिसे रेलवे 180 तक करने का प्लान बना रहा है। वहां पर ट्रेक की स्थिति खराब है जिसकी वजह से ट्रेन को सिर्फ 83 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही दौड़ाया जा रहा है। जिसके लिए ट्रेन को सुधारने का काम शुरू कर दिया है जल्दी ही ट्रेन की स्पीड को भी बढ़ा दिया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 180 की होने के बाद शिरडी तक आने में सिर्फ 30 मिनट का ही समय लगेगा। मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत देश की दसवीं वंदे भारत ट्रेन है। मुंबई सीएसएमटी-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस( Mumbai CSMT-Sainagar Shirdi Vande Bharat Express) को छत्रपति महाराज टर्मिनल और साईनगर शिरडी टर्मिनल के बीच में चलाया गया था जिसका नंबर 22223 है। ट्रेन के समय की बात की जाए तो सुबह 6.20 पर मुंबई से चलती है और ठाणे, कल्याणध् नासिक रोड रेलवे स्टेशन पर रूकते हुए पहुंचती है। इसके साथ ही सुबह 11.3 बजे गंतव्य पहुंच जाती है। शिरडी से यह रेल शाम को 5 बजकर 25 मिनट पर चलती है और 10 बजकर 50 मिनट पर मुंबई पहुंच जाती है।