Dainik Haryana News

Railway News:  वन्दे भारत ट्रेन में बैठकर यदि ये काम किया तो हो सकती है 5 साल की सजा

 
Railway News:  वन्दे भारत ट्रेन में बैठकर यदि ये काम किया तो हो सकती है 5 साल की सजा
Vande Bharat Train: भारत के रेलवे की चर्चा विदेशों में भी होती है। भारत में रेलवे का जाल देश के हर कौने में बिछा है। रेलवे देश में यातायात का सबसे बड़ा साधन है। तथा सस्ता भी है। भारत में इधर से उधर जाने के लिए रेलवे का बहुत इस्तेमाल किया जाता है।    Dainik Haryana News: Indian Railway: आम आदमी रेलवे का बहुत इस्तेमाल करता है। हर दिन बहुत से लोग रेलवे के माध्यम से इधर से उधर जाते हैं। इस बीच वन्दे भारत ट्रेनों के आगमन से लोगों के लिए सुविधा और बढ़ गई है। लोगों का भी कहना है कि कहीं जाने के लिए वन्दे भारत ट्रेनों के आगमन से उनका समय भी बचा है।   ऐसी सुविधा होने के बाद भी कुछ शरारती तत्व गलत कार्य करते हैं। हालहि में वन्दे भारत ट्रेन पर पत्थर से प्रहार करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। कई राज्यों से इस प्रकार की घटना सामने आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई वन्दे भारत ट्रेन को पत्थर मारते हुए पकड़ा गया तो 5 साल तक की सजा हो सकती है।   Read Also: Rule Change : दो दिन बाद महंगी होने जा रही आमजन से जुड़ी ये चीजें, आज ही कर लें खरीदारी ऐसा करता पकड़े जाने पर रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत सजा होगी। पहले भी 39 अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।   साथ में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के शर्मनाक कार्यों के प्रति वो लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। तथा पटरी के नजदीक लगने वाले गांव के सरपंचों से मिलकर इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।   Read Also: Urfi Javed: क्या जम रही थी उर्फी और सनी की जोड़ी, उर्फी का अतरंगी फैशन तो सनी भी लग रही थी कमाल   साथ में रेलवे अधिकारियों नें लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि ये ट्रेनें हमारे देश की धरोहर हैं। इसे हानि पहुंचाना स्वयं को हानि पहुंचाना है। ये देश का गौरव होती हैं। ये सब आपकी सुविधा के लिए बनाई गई है। इसलिए इन्हें नुकसान पहुंचाने जैसे शर्मनाक कार्यों से बचना चाहिए।