Dainik Haryana News

Rice Plant : सिर्फ एक बार लगाएं ये धान का पौधा, 2 बार देगा फल

 
Rice Plant : सिर्फ एक बार लगाएं ये धान का पौधा, 2 बार देगा फल
Bihar News : भारत देश में चावल और गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है। धान का पौधा मई-जून के महीने में लगाया जाता है और अक्टूबर नवंबर में काट लिया जाता है। आपने देखा होगा धान का पौधा केवल एक ही बार फसल देता है। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा पौधा लेकर आए हैं जो एक बार लगाने से सिर्फ 140 दिनों में दो बार फल देता है। आइए जानते हैं उसके बारे में। Dainik Haryana News,Paddy Plant(नई दिल्ली): बिहार के पूर्वी चंपारधा के कोटवा प्रखंड के किसान प्रयागदेव सिंह ने लाल चावल की खेती करी है। यह चावल आपको दो बार फल देता है यानी 140 दिनों में दो बार इस पौधे को काट सकते हैं। लाल चावल किसी भी मिट्टी में आसानी से हो सकता है और ऊंचाई वाली जमीन पर बोया जाता है। READ ALSO :Aditya L-1: आज आदित्य एल-1 के साथ घटा कुछ ऐसा जिसे देख इसरो के भी होश उड़ गए! इसका स्वाद भी काफी मजेदार होता है। लाल चावल ज्यादा तमिलनाडू में होता है और ये वहीं कि किस्म है। इसे आप बोने के 110 दिनों बाद काट सकते हैं और दूसरी बार महज 30 दिनों के बाद काट सकते हैं। पहले बार में प्रति कट्ठा 40 किलोग्राम की पैदावार होती है। लेकिन दूसरी बार में 25 प्रतिशत की कमी होती है। इस चावल के सेवन से आपके दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। आपकी सेहत संबंधी बहुत से फायदे इस चावल के सेवन से होते हैं।

जानें चावल की अन्य किस्मों के बारे में :

चंपारण में 'लाल चावल' की खेती के साथ-साथ मैजिक, हरा, काला, अम्बे मोहर आदि किस्तों की भी खेती की जाती है। इनमें से कुछ किस्में ऐसी हैं जिनको ठंडे पानी में तैयार किया जाता है। बिहार के इस किसान ने लाल चावल की खेती से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार किया है। अन्य किसानों को भी उसने लाल चावल की खेती करने के लिए प्रेरित किया है। READ MORE :Green Chili : बिल्कुल खराब नहीं होगी हरी मिर्च, ऐसे करके रखें स्टॉक इसके अलावा जो किसान लाल चावल की खेती नहीं कर रहे हैं वो अन्य चावल की भी खेती कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। पहले के किसान परंपरागत तरीके से खेती करते थे तो लाभ कम होता था। लेकिन आज का किसान तकनीकों से खेती करता है और उसी फसल का उत्पादन करता है जिससे ज्यादा मुनाफा उनको मिलता है।