Dainik Haryana News

Sleeper Vande Bharat : इस महीने में पटरियों पर दौड़ने जा रही स्लीपर वंदे भारत, इन सुविधाओं से होगी लैस

 
Sleeper Vande Bharat : इस महीने में पटरियों पर दौड़ने जा रही स्लीपर वंदे भारत, इन सुविधाओं से होगी लैस
Vande Bharat Train : हाल ही में देश में 34 वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही हैं और देश के लोगों को सेवाएं दे रही हैं। सरकार कुछ ही महीने बाद स्लीपर वंदे भारत को पटरियों पर दौड़ाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं किस महीने में दौड़ेगी ये खास रेल। Dainik Haryana News,Sleeper Vande Bharat Launching Date(ब्यूरो): देशभर के अलग अलग राज्य और शहरों में वंदे भारत ट्रेन चल रही है। सबसे पहले नीली और सफेद कलर की वंदे भारत ट्रेन को चलाया गया था लेकिन अब नारंगी कलर की भी ट्रेनों को बनाया गया है जो देखने में भी काफी खूबसूरत हैं। साल 2019 में सबसे पहले सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को चलाया गया था। अभी नारंगी कलर की ट्रेन में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। अब सभी को आने वाली स्लीपर का इंतजार हो रहा है। READ ALSO :Free Ration Yojana : फ्री अनाज के साथ अब इस राज्य की सरकार देगी ये सुविधा वंदे भारत को और तेज रफ्तार से चलाने के लिए ट्रैक अपग्रेडेशन का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को 160 किलोमीटी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर कई सुधार हो रहे हैं. चेयर कार वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 कोच होती हैं लेकिन स्लीपर में कोच की संख्या को बढ़ाकर 16 हो जाएगी। आईसीएफ कंपनी इन ट्रेनों का निर्माण कर रही है और हर महीने कंपनी 6 से 7 ट्रेनों का निर्माण कर रही है।

857 बर्थ की होंगी स्लीपर :

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में AC1, AC2 और AC3 कोच होंगे. 857 स्लीपर में बर्थ दी जाएंगी और इनमें से 823 यात्रियों के लिए रिजर्व होंगी। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में बहुत सी लग्जरी सुविधाएं दी जाएंगी। हर कोच में तीन शौचालय और एक मिनी पेंट्री होगी. स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के इंटीरियर को तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि कोच में एंट्री करते समय इस बात का ध्यान दिया गया है कि यात्रियों का सर न टकराए। ऊपर तक की बर्थ पर चढ़ने में यात्री को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. READ MORE :3 Varieties of Wheat : इस बार किसान बोएं गेहूं की से 3 किस्म, निकलेगी 100 क्विंटल! वंदे भारत ट्रेन में बेहतर केबिन और लाइटिंग दी गई है जिससे यात्री आराम से सफर कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी भी चीज की कोई कमी देखने को मिलती है तो उनको सुधारा जाएगा। आने वाले समय में एल्युमीनियम बॉडी के कोच लाए जाएंगे. ट्रेन का वजन कम होने पर वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 220 किलोमीटर प्रति घंटे की हो जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले तीन सालों में वंदे भारत ट्रेन की संख्या देश में 500 हो जाएगी और 2047 तक इन ट्रेनों की संख्या को बढ़ाकर 4500 कर दिया जाएगा।