Dainik Haryana News

Toll Tax Hike : 6 दिन बाद महंगे होने जा रहे टोल टैक्स, जानें कितना बढ़ेगा वाहन चालकों का जेब खर्च

 
Toll Tax Hike : 6 दिन बाद महंगे होने जा रहे टोल टैक्स, जानें कितना बढ़ेगा वाहन चालकों का जेब खर्च
Toll Tax Update : दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस( Delhi- Mumbai Express) वे पर खुले खंड पर टोल 2.19 रूपये किलो है जिसमें अब छोटे वाहनों में 5 फीसदी और भारी व बड़े वाहनों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। हाल ही में शुरू हुए दिल्ली मुंबई एक्सपे्रस वे पर बनाए टोल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। Dainik Haryana News : Toll Tax : पूरा देश के लोग अपने वाहनों को लेकर सड़कों पर जाते हैं। हर एक हाईवे पर टोल टैक्स बनाया गया है। अगर आपके पास भी वाहन है तो ये सुचना आपके काम की होने जा रही है। जी हां.. 6 दिन बाद यानी एक अपै्रल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी होने जा रही है। सरकार के इस ऐलान से लोगों की परेशानियों और भी बढ़ गई है महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। भरतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण( National Highways Authority of India) टोल के टैक्स में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकता है। इसका मतलब ये होगा के आपको अब अपने वाहनों को टोल से निकलने के लिए और ज्यादा पैसा देना होगा। गौरतलब है, अपै्रल से नया वित्त वर्ष शुरू होने जा रहा है और टोल के नियमों में भी बदलाव किए जाने चाहिए।

छोटे वहनों के टैक्स में होगी इतनी बढ़ोतरी :

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस( Delhi- Mumbai Express) वे पर खुले खंड पर टोल 2.19 रूपये किलो है जिसमें अब छोटे वाहनों में 5 फीसदी और भारी व बड़े वाहनों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। हाल ही में शुरू हुए दिल्ली मुंबई एक्सपे्रस वे पर बनाए टोल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। अब की बात की जाए तो हर रोज टोल से 20 हजार वाहन गुजरते हैं जो आने वाले समय में बढ़कर 50 हजार हो जाएंगे।

यूपी, राजस्थान में बढ़ने जा रहा टोल टैक्स :

31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से ही टोल टैक्स को बढा दिया जाएगा। राजस्थान और यूपी( Rajasthan and UP) में टैक्स को ज्यादा किया जाएगा। हाल ही में बने हाईवे 9 पर पहले भी कई बार टैक्स को बढ़ाया जा चुका है। वहीं, राजस्थान की बात की जाए तो वहां, भी 95 टोल प्लाजा पर टैक्स को बढ़ा दिया जाएगा। और पंजाब में भी लोगों की जेब खर्च में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है।

सड़कों की देख रेख के लिए बढ़ाया जा रहा टोल टैक्स :

NHAI की और से जानकारी मिल रही है कि टोल में बढ़ोतरी करने का मकसद सड़कों का रख रखाव करना, देश के संचालन को सही बनान और नई सड़कों का निर्माण करना है। हालांकि, इससे लोगों की जेब खर्ची पर असर देखने को मिलेगा।