Dainik Haryana News

Vande Bhart Train : क्या अब से नहीं चलेंगी भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन!

 
Vande Bhart Train : क्या अब से नहीं चलेंगी भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन!
Saffron colored Vande Bharat train : देशभर में सफेद, नीली और भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अभी तक करीब 35 वंदे भारत ट्रेन देश में लोगों को सेवाएं दे रही हैं। हाल ही में जानकारी मिल रही है कि भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन अब नहीं चलाई जाएंगी। आइए खबर में जानते हैं कि क्या ये बात सच है या नहीं। Dainik Haryana News,New Vande Bharat train (New Delhi) : 18 दिसंबर को ही पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया है जो दिल्ली से वाराणसी के लिए चलाई गई है। इसके बाद कल एक और ट्रेन को रवाना किया है। लेकिन जानकारी ये मिल रही थी कि अब सभी ट्रेन भगवा रंग की होंगी, जो 18 दिसंबर को ट्रेन चलाई गई वह भगवा रंग की नहीं बल्कि सफेद औ नीले ही कलर की थी। उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारी योजना भविष्य में वंदे भारत को भगवा-भूरे रंग में बदलने की है. कोच कारखानों में इसकी प्रक्रिया चल रही है. अधिकारी ने कहा है कि भविष्य के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, हमने अपनी विवरण पुस्तिका में भगवा-भूरे रंग के वंदे भारत को दर्शाया था. READ ALSO :Haryana News : हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों की लगा दी लॉटरी, हर रोज अपडेट हो रही नई योजनाएं

ट्रेन में मिलती हैं ये सुविधाएं :

अगर आप भी वंदे भारत ट्रेन में सफर करने की सोच रहे हैं तो एक बार इनकी सुविधाओं की बात करते हैं। वंदे भारत ट्रेन में जीपीएस प्रणाली, वाई फाई, बायो वैक्यूम शौचालय, हर एक सीट पर चार्जिंग प्वाइंट, किताबे पढ़ने के लिए सही ये लाइटिंक व्यवस्ािा आदि जैसी सुविधाएं आपको दी जा रही हैं। इसके अलावा आपको हीटर व एसी भी दिया गया है जिसमें आप अपने हिसाब से ही तापमान को कंट्रोल कर सकते हैं। एसी को कम व ज्यादा भी कर सकते हैं।

अभी वाली वंदे भारत का क्या है टाइम?

आपको बता दें अभी नयी दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से रवाना होती है और दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचती है. यह दोपहर तीन बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना होती है और रात 11 बजे गंतव्य पर पहुंचती है. यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है. READ MORE :Crime News : बेटा नहीं होने पर पति ने पत्नी का दबाया गला, फिर हुआ ये सब

क्या रहेगा ट्रेन का टाइम?

हालांकि, यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह छह बजे वाराणसी से नयी दिल्ली रवाना होगी. ट्रेन दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर नयी दिल्ली पहुंचेगी और 55 मिनट बाद दोपहर तीन बजे वाराणसी रवाना होगी. ट्रेन रात 11 बजकर पांच मिनट पर अपने गंतव्य पर पहुंचेगी.

रेल मंत्री ने कही ये बात:

रेलवे मंत्री अश्विन वैष्णव की तरफ से बताया गया है कि कासरगोड और तिरूवंतनपुरम के बीच में 24 सितंबर को भगवा रंग की पहली वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया था। रेलवे मंत्री ने इस बात से पूरी तरह मना कर दिया है कि भगवां रंग की ट्रेन चलाने के पीछे कोई राजनीति है। उनका कहना है कि यूरोप में 80 प्रतिशत तक नारंगी कलर की ट्रेन हैं। इसके अलावा मनुष्य की आंखों को दो रंग सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं - पीला और नारंगी.