Dainik Haryana News

Viral News : 5500 रूपये किलो बिकता है इस गाय का घी, शरीर को मिलते हैं ये फायदे

 
Viral News : 5500 रूपये किलो बिकता है इस गाय का घी, शरीर को मिलते हैं ये फायदे
Bisiness News : भारत में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। गाय के दूध में काफी ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी गाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका घी 5500 रूपये किलो बिकता है। आइए जानते हैं इस गाय के बारे में। Dainik Haryana News,Badri Cow Milk Price(चंडीगढ़): अगर छोटे बच्चे को मां का दूध नहीं मिलता है तो डॉक्टर गाय को दूध पिलाने के लिए कहते हैं। इसलिए भारत में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। आज हम आपको ऐसी गाय के बारे में बताएंगे जिसका घी 5500 रूपये किलो बिकता है। इसके घी की खासियत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे और लेने के लिए दौड़ पड़ेंगे। READ ALSO :Ind vs SA Highlight: बारिश ने फिर से किया मैच खराब, भारत को मिली हार

देश में हैं कई गाय की नस्लें :

देश और दुनिया में बहुत सी गाय की नस्लें पाई जाती हैं जिनकी अलग अलग विशेषताएं होती हैं। जैसे उत्तराखंड की बात करें तो वहां पर 'बद्री गाय' का पालन ज्यादा होता है। ऐसे में किसान अगर बिजनेस करना चाहते हैं तो कामधेनु गाय का पालन कर सकते हैं और अच्छे पैसे कमा सकते हैं। दूसरी गाय का घी मार्केट में ज्यादा से ज्यादा एक हजार से लेकर 1500 रूपये किलो बिकता है, लेकिन बद्री गाय का घी मार्केट में 5500 रूपये किलो बिकता है।

ये हैं खासियत :

सबसे पहले बात करें तो बद्री गाय एक समय में तीन लीटर दूध देती है। बद्री गाय उत्तराखंड की पहले मवेशी है जिसे राष्टÑीय पशु आनुवशिंक संसाधन ब्यूरो( National Bureau of Animal Genetic Resources) द्वारा प्रमाणित किया गया है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि इस गाय का दूध आखिर इतना महंगा क्यों होता है तो चलिए दोस्तों आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। इस गाय का दूध इतना महंगा इसलिए होता है क्योंकि यह हिमालय में उगने वाली जड़ी बूटियों को खाती है, इनमें काफी ज्यादा औषधीण गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को काफी हद तक स्वस्थ रखते हैं। READ MORE :Pashmina Shawl : पश्मीना शॉल बनाने के लिए इस बकरी से ली जाती है ऊन दूसरी नस्लों के गाय के दूध के मुकाबले बद्री गाय के दूध में 90 प्रतिशत ए2 जीनोटाइप बीटा केसीन पाया जाता है। यह हार्ट और शुगर से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम करने में मदद करता है। उत्तराखंड राज्य विज्ञान प्रोद्योगिकी केंद्र और आईआईटी रूड़की( Uttarakhand State Science Technology Center and IIT Roorkee) के वैज्ञानिकों ने भी इस बात को साबित कर दिया है कि बद्री गाय का दूध दूनिया में सबसे ज्यादा लाभकारी और निरोगा होता है। इसलिए आपको भी इस गाय का पालन जरूर कर लेना चाहिए।