Dainik Haryana News

Cement Price : सीमेंट के भाव में जोरदार तेजी, चेक करें आज के ताजा रेट

 
Cement Price : सीमेंट के भाव में जोरदार तेजी, चेक करें आज के ताजा रेट
Saria-Cement Latest Price :  जब भी हम अपने सपनों का घर बनाने के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले हम सरिया और सीमेंट के भाव के बारे में जानते हैं। हाल ही में सूचना मिल रही है कि सीमेंट के दामों में तेजी आई है। आइए खबर में जानते हैं कितने रूपये मिल रही सीमेंट। Dainik Haryana News,Saria-Cement Price Hike(चंडीगढ़): घर बनाने के लिए सबसे पहले सीमेंट और सरिया की जरूत होती है। सीमेंट की बढ़ती कीमतों ने घर बनाने वालों को तगड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट से पता चल रहा है कि एक अक्टूबर से दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों में सीमेंट महंगा हो जाएगा। READ ALSO :Vikram Lander Live: अगर 10 दिन के अंदर नहीं उठा विक्रम लैंडर और रोवर तो क्या होगा दोनों का नॉर्थ में 10 से 20 रूपये तक बढ़ोतरी हो सकती है और दक्षिण भार में 30 से 40 रूपये तक प्रति बोरी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, सितंबर महीने की बात की जाए तो 10 से 35 रूपये प्रति बोरी कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। सीमेंट की कीमतों में तेजी के कारण मांग में बढ़ोतरी बताई जा रही है। अगस्त महीने में भी एक से दो रूपये प्रति बोरी बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

40 रूपये तक बढ़ सकती हैं कीमतें :

इस तिमाही कंपनियों को भारी प्रोफिट मिला है। मार्जिन में भाव के साथ एनर्जी कॉस्ट में गिरावट से इसे सपोर्ट मिलेगा। सूत्रों से पता चल रहा है कि सीमेंट कंपनियां के स्टॉक निवेश करने की सलाह दी जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में 40 रूपये प्रति बोरी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। READ MORE :Sukanya Samriddhi Yojana : 1 अक्टूबर तक सुकन्या समृद्धि खाते वाले कर लें ये जरूरी काम, वरना खाता हो जाएगा फ्रीज एक्सिस सिक्योरिटीज( Axis Securities) की तरफ से अल्ट्राटेक सीमेंट को 9,520 रुपये के टॉरगेट पर 'खरीदने' की सलाह दी गई है। ब्रोकरेज की और से कंपनी की आर्गेनिक कैपसिटि एक्सपेंशन की योजना अच्छे तरीके से आगे बढ़ रही है। आने वाले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की ग्राइंडिंग कैपेसिटी 135.1 mtpa से बढ़कर 165 mtpa हो जाएगी।