Dainik Haryana News

Chanakya Niti : पति-पत्नी हमेश इन चीजों को रखें राज, वरना बन जाएगा मजाक

 
Chanakya Niti : पति-पत्नी हमेश इन चीजों को रखें राज, वरना बन जाएगा मजाक
Chanakya Niti : पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे पर टिका होता है। कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जो उन दोनों को राज ही रखनी होती हैं। आज हम आपको आचार्य चाणक्य की कुछ ऐसी नीतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने जीवन में अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में। Dainik Haryana News,Chanakya Niti (ब्यूरो): आचार्य चाणक्य की नीतियां किसी भी परेशानी का हल निकालने के लिए पूर्ण होती हैं। ऐसी ही कुछ नीतियां बताई गई हैं जो एक पति और पत्नी को राज ही रखनी चाहिए। उन्हीं के बारे में हम आपको बतने जा रहे हैं। READ ALSO :Weather Today : जानें 9 सितंबर तक कैसे रहेगा मौसम मिजाज

अपने चरित्रा के बारे में :

आचार्य चाणक्य का कहना है कि शादी के बाद स्त्री और पुरूष दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। कभी भी एक दूसरे के चरित्र के बारे में नहीं बताना चाहिए। अपनी कमियों को हमेशा राज ही रखना चाहिए। अगर आपस में झगड़ा होता है तो सुलझा लेना चाहिए। अगर एक दूसरे के चरित्र की बात कोई बाहर बता देता है तो वो अच्छा नहीं होता है क्योंकि लोग बाद में मजाक करने लग जाते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्ते में दरार आती है।

पैसों का नुकसान :

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि कभी भी एक दूसरे को अपने पैसों के नुकसान के बारे में नहीं बताना चाहिए। ऐसे में ये बात आपको बाहर लोगों को नहीं बताना है क्योंकि लोग पहले तो आपके पास दुखी होंगे बाद में आपका मजाक बनाएंगे। इसलिए अपने सम्मान को वैसे का वैसा रखने के लिए अपने धन के नुकसान को नहीं बताना चाहिए। READ MORE :MLA Salary : इस राज्य के विधायकों की सैलरी में 40 हजार रूपये की बढ़ोतरी

अपनी बेइज्जती को रखें राज :

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर कहीं आपका अपमान होता है तो उसके बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसे में जिस भी व्यक्ति को आप ये बातें बता रहे हैं वही बात में आपका मजाक बना सकता है।