Dainik Haryana News

Chanakya Niti: महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत होती है ये चीज जो हर समय देती है उसका साथ

 
Chanakya Niti: महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत होती है ये चीज जो हर समय देती है उसका साथ
Chanakya Success Tips: आचार्य चाणक्या अपने समय के एक महान विद्वान व्यक्ति रहे हैं शायद आज भी उनके टक्कर का कोई हो। Dainik Haryana News: Chanakya Success Tips For women(नई दिल्ली): आचार्य चाणक्य(Chanakya Niti) ने महिलाओं के बारे में उनके आने वाले भविष्य के बारे में तथा उनके विकाश और उन्नती के बारे में बहुत सी बातें लिखी हैं। इसके इलावा चाणक्य ने एक राजा, एक ब्राहमण और स्त्री की ताकत के बारे में ज्ञान देते हुए बताया है कि इनकी सबसे बड़ी ताकत क्या होती है और ये किस तरह से इनका साथ देती हैं।

ब्राहमण की सबसे बड़ी ताकत(Brahmin's greatest strength)

इस पर चाणक्य कहते हैं कि एक ब्राहमण का ज्ञान ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होता है जिसके दम पर वो समाज में इज्जत पाता है और अपना स्थान औरों से अलग बनाता है। अकेले ब्राहमण ही नहीं ज्ञान सभी के लिए जरूरी होता है जिसके बिना हर कोई उससे ठगने की सोचता है। Read Also: CID के कलाकार दिनेश फड्निस का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

राजा की सबसे बड़ी ताकत(king's greatest power)

एक राजा की सबसे बड़ी ताकत होता है उसका बल उसकी शारीरिक और मानसीक तौर पर मजबूती। अगर कोई राजा शारीरिक और मानसीक तौर से मजबूत नहीं है तो उसका राज काज ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता। उसके पास सारी सुविधा होने के बाद भी यदि एक लीडर कमजोर है तो उससे पटखनी देने में उसके दुश्मन देर नहीं लगाते। एक राजा एक लीडर की सबसे बड़ी ताकत है उसका शारीरिक और मानसीक दोनों से ही मजबूत होना, वही बनाता है उससे एक मजबूत राजा।

महिला की सबसे बड़ी ताकत(woman's greatest strength)

Read Also: Porn video played in Karnataka High Court: हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान चलने लगा अश्लील वीडियो तुरंत लिया गया ये एक्शन आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक महिला की सबसे बड़ी ताकत होती हैइ उसकी मीठी वाणी। चाणक्य ने महिला की सुंदरता को भी उसकी ताकत बताया है, लंकिन जो ताकत मधुर वाणी में होती है उसके आगे सब फैल हैं। इसी वाणी से महिला के संस्कार झलकते हैं और प्रगति की राह महिला के लिए आसान हो जाती है। मधुर वाणी वाली स्त्री हर जगह सम्मान पाती है।