Dainik Haryana News

Narco Test: क्या सच में नारकोटिक्स टेस्ट से अपराधी सब कुछ सच बोल देता है

 
Narco Test: क्या सच में नारकोटिक्स टेस्ट से अपराधी सब कुछ सच बोल देता है
What Is Narco Test: पुलिस अपराधी से सच उगलवाने के लिए बहुत से हथकंडे अपनाती है। बहुत से अपराधी ऐसे होते हैं जो पुलिस के हर एक हथकंडे अपनाने के बाद भी कुछ नहीं बोलते। लेकिन पुलिस के पास एक और हथियार है जो अच्छे अच्छों को बोलने पर मजबुर कर देता है। वो होता है नार्को टेस्ट। Dainik Haryana News: #Narco Test Information(ब्यूरो): आपने नार्को के बारे में तो सुना ही होगा और यह भी सुना होगा की इससे अपराधी सब कुछ सच बता देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नार्को टेस्ट क्या होता है और इसमे अपराधी के सब कुछ सच बताने वाली बात में कितनी सच्चाई है। इससे जुड़ी पुरी जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ अंत तक।

क्या होता है नार्को टेस्ट(What Is Narco Test)

नार्को टेस्ट में वयक्ति को कुछ दवाइयां दी जाती है जो वयक्ति को आंशिक रूप से अचेत अवस्था में ले जाती है। इसका उपयोग तब किया जाता है जब कोई और रास्ता नां बचा हो। Read Also: Haryana News: हरियाणा के इस शहर में बनने जा रही 8000 एकड़ में स्मार्ट सिटी हालांकि कोर्ट इतनी आसानी से इसकी अनुमति नहीं देता। लेकिन जब कोई कैस पुरी तरह से फस जाए तो ये करना पड़ता है। नार्को टेस्ट में वयक्ति अचेत अवस्था में पहुँच जाता है और छोटे-छोटे हिस्से मे जानकारी देता है। नार्को टेस्ट करने के बाद वयक्ति पर इसके कुछ असर देखे जा सकते हैं। जैसे कुछ दिनों तक चीड़चड़ा पन याददास्त कमजोरी। नार्को टेस्ट करने से पहले वयक्ति का अच्छे से शारीरिक चैकअप किया जाता है। तथा वजन के हिसाब से दवाई की डोज दी जाती है। हर एक वयक्ति के लिए इसकी डोज की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। पुलिस को इस टेस्ट से बड़े बड़े केशों को सुलझाने में मदद मिली है। 26/11 के हमले की गुत्थियों को सुलझाने में भी नार्को टेस्ट ने अहम भूमिका निभाई थी। नार्को टेस्ट बहुत से देशों में पुरी तरह से बैन है। लेकिन कुछ देशों में किया जाता है लेकिन जहां किया जाता है इसको लेकर कड़े नियम हैं। Read Also: Today Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी जानकारी कोर्ट में नार्को टेस्ट से मिली जानकारी मान्य नहीं होती। कोर्ट इतनी आसानी से नार्को टेस्ट की अनुमति नहीं देता। लेकिन जो मामले पुरी तरह से फस चुके हैं और दूसरा कोई और रास्ता नहीं बचता तो इसकी अनुमति दी जाती है। इसमे थोड़ी सी चुक से वयक्ति की जान भी जा सकती है। इसलिए इसे करने से पहले बहुत सी सावधानियां बर्ती जाती है। नार्को टेस्ट से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी हमें कामेंट कर जरूर बताएं। किसी भी अपराधी का नार्को टेस्ट करने से पहले पोलीग्राफ टेस्ट किया जाता है। जिसे लाई डिटेक्टर टेस्ट भी कहा जाता है। इसमे एक मशीन के जरिए यह देखा जाता है कि वयक्ति झूठ बोल रहा है यां सच।