Dainik Haryana News

Weather : दीपावली से पहले ऐसा होगा MP का मौसम

 
Weather : दीपावली से पहले ऐसा होगा MP का मौसम
Today MP Weather : जैसा की आज जानते हैं दीपावली आने वाली है और देश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आज हम आपको दीपावली के पहले का मौसम बताने जा रहे हैं कि ठंड, बारिश और गर्म दिन कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Weather Update(चंडीगढ़): अब मध्य प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है और तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। एक या दो जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में लगभग तापमान 20 डिग्री से नीचे दिखाई दे रहा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान उमरिया जिले में है जो 13.9 डिग्री पर पहुंच गया है। पहले दिन रविवार को बात की जाए तो वह 15.4 डिग्री पहुंच गया है, मंडला में तापमान 14.5 डिग्री जा चुका है। रविवार को पारा 15 डिग्री तक जा चुका है। READ ALSO :Delhi-NCR इस जगह पर मिल रहा सबसे सस्ता डीजल-पेट्रोल

MP Weather : 

प्रमुख जिलों की न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो उमरिया में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस, बालाघाट जिले के मलाजखंड में 14.3, रीवा में 14.5, मंडला में 14.5, जबलपुर में 15.3, रायसेन में 15.8, भोपाल में 17.6, ग्वालियर में 16.4, इंदौर में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के बहुत से जिलों में तापमान 20 से कम है और लगातार कम होता नजर आ रहा है। बाकि के बचे जिलों में 30 डिग्री के करीब तापमान है। रतलाम में 34 डिग्री, जबलपुर में 29.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 34 डिग्री, इंदौर में 33 डिग्री, भोपाल में 31.7 डिग्री और ग्वालियर में 32.4 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की और से जानकारी दी जा रही है कि पिछले 24 घंटों में आसमान काफी साफ है और हल्की गिरावट भी देखने को मिल रही है। अभी तक प्रदेश में कहीं से भी बारिश की सूचना नहीं मिली है और ना ही मौसम विभाग(Weather Department) की और से दी गई है। नवंबर का महीना शुरू होने वाला है जिसकी वजह से मौसम में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। READ MORE :Brezza जैसी कार को टक्कर देने आ रही धाकड़ SUV, इस दिन होने वाली है लॉन्च