Dainik Haryana News

Chandrayaan-3 और लूना 25 में कौन बेहतर?

 
Chandrayaan-3 और लूना 25 में कौन बेहतर?
Chandrayaan-3 vs Luna : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने को लेकर chandrayaan-3 और रूस के लूना 25 में बहस छीड़ गई। इस बीच रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कॉसमॉस ने घोषणा की है कि लूना 25 के लिए ऑटोमेटिक उपकरणों को एक्टिव कर दिया गया है। रोस्कॉसमॉस ने कहा अंतरिक्ष यान वैज्ञानिकों ने उपकरण पहली बार उड़ान के लिए अंतरिक्ष में सक्रिय किए गए थे। सभी उपकरण सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। READ ALSO :Windfall Tax : सरकार ने विंडफॉल टैक्स में की बढ़ोतरी, तेल कंपनियों को लगा झटका Dainik Haryana News,Chandrayaan-3 Latest Update(नई दिल्ली): बयान में आगे कहा गया कि चंद्रमा के उड़ान पथ पर पहला माप डेटा प्राप्त हुआ। जिसका विश्लेषण एक शोध की ओर से शुरू कर दिया गया है। रूस ने 47 वर्षों के बाद चांद से जुड़ा मिशन शुरू किया है। रूस और भारत चंद्रमा पर उतरने वाले पहले देश बनना चाहते हैं। चंद्रयान के लगभग 4 हफ्ते के बाद लांच होने के बावजूद रूस का लूनो 25चंद्रमा पर 23 अगस्त या उससे पहले उतर सकता है। READ MORE :Chandrayaan 3 Live Update: आखिर चांद पर ऐसा क्या है, भारत कर रहा अपना तीसरी प्रयास और देश भी हैं जाने को आतुर वैज्ञानिक मानते हैं कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पानी बर्फ के रूप में विद्यमान है। यह जगह लैंडिंग के लिए आमतौर पर बहुत कठिन मानी जाती है। लेकिन भविष्य में इंसानों से जुड़ा मिशन यही उतरेगा। बरफ के पानी का उपयोग पीने में तो होगा ही इसके अलावा ईंधन और ऑक्सीजन को निकालने में भी होगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि कोई भी मिशन यहां व्यक्तियों को भेजने का चलाया जाएगा तो रॉकेट से पड़ने वाला ऑक्सीजन और hydrogen को बर्फ के द्वारा ही निकाला जाएगा।