Dainik Haryana News

Chandrayaan 3 Send First Video: विक्रम लैंडर ने चांद पर छोड़ी अपनी छाप, रोवर ने भेजी वीडियो, तेजी से वायरल

 
Chandrayaan 3 Send First Video: विक्रम लैंडर ने चांद पर छोड़ी अपनी छाप, रोवर ने भेजी वीडियो, तेजी से वायरल
Vikram Lander Rover Move On Moon: इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवाने में कामयाब रहा। इसरो ने अपनी सफलता के झंडे चांद पर गाड़ दिए। विक्रम लैंडर ने जैसे ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग की, भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया। रोवर बाहर आया और चांद पर चहलकदमी करता दिखा। पहला वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। Dainik Haryana News: Chandrayaan 3  First Viral Video(चंडीगढ़): चंद्रयान 3 चांद की सतह पर 14 दिन तक काम करने वाला है। विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर बाहर आ चुका है। रोवर ने बाहर आते ही चांद का एक वीडियो भेजा है, जिसे इसरो ने सेयर किया है। इस वीडियो में ऐसे लग रहा है जैसे की रोवर चांद पर धीरे-धीरे उतर रहा है। हालांकि चंद्रयान 3 को लैंडिंग करे तीसरा दिन निकल आया है। लेकिन फिर भी ऐसा लग रहा है कि ये धीरे-धीरे सतह पर उतर रहा है। ऐसा इसलिए है कि चांद का गुरुत्वाकर्षण बल बिल्कुल ना के ही बराबर है। 14 दिन तक 3 चांद पर अपना कार्य करेगा। इसके 3 पेलोड जो अलग-अलग कार्य करते नजर आने वाले हैं। एक तो मिट्टी की जांच करेगा तथा दूसरा पानी की खोज करेगा। Read Also: IPO Irregularities : 2.5 लाख निवेशकों को मिल रहे 15 करोड़ रूपये, जानें क्या है मामला ये तीनों ही चांद के दक्षिणी ध्रुव के कई रहस्य उजागर करने वाले हैं। इससे पहले चांद की डार्क साइड पर कोई लैंडिंग नहीं कर पाया, जिसकी वजह से चांद का साऊथ पोल एक रहस्य ही बना हुआ है। भारत ने ये कारनामा कर दिखाया, चंद्रयान 3 बहुत से रहस्यों से पर्दा उठाने वाला है। चांद चे डार्क साइड को लेकर आज तक जो भी बातें कही जाती रही हैं अब उनका पता भारत का चंद्रयान 3 लगाने वाला है। इसरो ने चंद्रयान 3 का भेजा वीडियो शेयर किया है। इसमें चांद साफ-साफ दिखाई दे रहा है, प्रज्ञान रोवर ऐसे लग रहा है जैसा की धीरे-धीरे से चांद पर उतर रहा है। भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने जानकारी देते हुए बताया है कि चंद्रयान 3 का पुरा काम निर्धारित समय पर चल रहा है। Read Also: Today Weather In Himalaya : हिमालय की स्थिति और भी खराब, जानें क्या होगा अगले 48 घंटे रोवर अच्छे से काम कर रहा है और उचित जानकारी भेज रहा है। अभी विक्रम लैंडर का काम बाकी है और जिस उद्देश्य से चंद्रयान 3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भेजा गया है वो अपना काम करने में लगा है