Dainik Haryana News

Chandrayaan 3 Today Update: चंद्रयान 3 ने भेजी चांद से नई जानकारी, बड़े रहस्य से उठा पर्दा

 
Chandrayaan 3 Today Update: चंद्रयान 3 ने भेजी चांद से नई जानकारी, बड़े रहस्य से उठा पर्दा
Vikram Lander: भारत का चंद्रयान 3 चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग कर चुका है, यह तो आप सब जानते ही होंगे। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो का सबसे पहले यही लक्ष्य था। इसके बाद विक्रम लैंडर के प्रज्ञान रोवर के बाहर आने की बात थी जो सफलता से बाहर आया और अच्छे से काम भी कर रहा है। इसरो लगातार रोवर की भेजी जानकारी शेयर कर रहा है।इस बीच एक बड़ी कामयाबी प्रज्ञान रोवर के हाथ लगी है, जब रोवर ने इसकी जानकारी इसरो को भेजी तो सभी दंग रह गए। Dainik Haryana News: Pragyan Rover Move On Moon(ब्यूरो):चांद पर रोवर अच्छे से काम कर रहा है और घुम भी रही है। इसरो ने इसकी जानकारी शेयर कि है। रोवर 8 मीटर की दूरी तय कर चुका है। प्रज्ञान रोवर शिव-शक्ति प्वाइंट के आस-पास घुम रहा है और सभी पेलोड भी अच्छे से काम कर रहे हैं। इसरो ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि रोवर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है अपने निशान पिछे छोड़ते जा रहा है। वीडियो में रोवर ने एक गड्ढ भी पार किया है। जिस काम के लिए चंद्रयान 3 को भेजा गया है, वह अच्छे से उस काम में लगा है। रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के पास चक्कर लगा रहा है। Read Also: Gadar 2 Box office Collection Day 16: गदर 2 ने तीसरे हफ्ते रचा इतिहास, तोड़े कमाई के सारे रिकार्ड

क्या है शिव शक्ति प्वाइंट

इस बात की घोषणा पहले ही की गई थी के जहां चंद्रयान 3 लैंडिंग करेगा उस प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखा जाएगा। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी जी वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र इसरो पहुंचे और सभी को बधाई दी तथा 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा इस बात की घोषणा की है। पीएम मोदी वैज्ञानिकों की सफलता का बखान करते हुए भावूक हो गए थे। चंद्रयान 3 के चांद पर लैंडिंग करते ही पुरे देश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्या खिलाड़ी और क्या आम आदमी सभी चंद्रयान 3 के सफलता की खुशी मनाते दिखे। 2 दिन पहले रूस के लूना-25 के क्रैश होने के बाद, सभी के मन मे भय का माहौल बना था। आखिर के वो 20 मिनट जो चंद्रयान 3 के लिए सबसे मुश्किल रहने वाले थे। जैसे ही चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करी, सभी ने राहत की सांस ली। Read Also: ITR Filling : महीने में 42 हजार से ज्यादा कमाने वालों, देख लें जरूरी अपेडट ताजा अपडेट में इसरो प्रज्ञान रोवर के हर घंटे की जानकारी शेयर कर रहा है। चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव के कई रहस्यों से पर्दा उठाने वाला है। रोवर लगातार काम कर रहा है। चंद्रयान 3 लगातार 14 दिन तक काम करने वाला है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर किसी भी देश का यान आज तक लैंडिंग नहीं कर पाया। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बना और चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बना।