Dainik Haryana News

Chandrayaan-3 Landing : यहां पर लाइव देखिए चंद्रयान-3 की लैंडिंग

 
Chandrayaan-3 Landing : यहां पर लाइव देखिए चंद्रयान-3 की लैंडिंग
Chandrayaan-3 Update : जैसा की आप जानते हैं चंद्रयान 3 23 अगस्त को चांद पर लैंड करने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी चंद्रयान 3 को लैंड करते देखना चाहते हैं तो हम आपका बताने जा रहे हैं किस जगह से आप इसकी लैंडिंग को देख सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Chandrayaan-3 Landing 23 August(नई दिल्ली): दोस्तों चंद्रयान 3 एक दिन बाद यानी 23 अगस्त के शाम 5.47 पर चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा। सभी ये चाहते हैं कि हम इसे लाइव देखें। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो आप इस नजारे को दिल्ली के नेहरू तारामंडल लाइव देख सकते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आपको ये नजारा देखने का मौका देने जा रहा है जिसे आप लाइव देख सकते हैं। तारामंडल में वेबकास्ट की भी व्यवस्था की जाएगी और प्रोजेक्टर की मदद से लोगों को दिखाया जाएग। यहां पर एक एग्जीबिशन भी लगाया गया है जिससे आप आराम से चांद की वास्तविक बनावट और चंद्रयान 3 की बनावट को देख सकते हैं। READ ALSO :India vs Ireland 2nd T20 2023:भारत की युवा टीम ने दूसरा टी20 जीत बड़ा रिकार्ड किया अपने नाम

लोगों को हो रही खुशी :

लैंडिंग को लेकर लोगों के मन में उत्साह है और वो नेहरू तारामंडल में इस नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी और उनके मन में अभी से खुशी नजर आ रही है। वहां पर इस तरह से एग्जीबिशन लगाए हैं कि लोगों को चंद्रयान 3 के सभी तथ्यों के बारे में पता चल सके। जो भी दर्शक इसे देखने के लिए आते हैं उनके लिए विशेष रूप से शो का भी आयोजन किया जाएगा और वहां पर चंद्रयान 3 से जुड़ी बातों के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए वर्कशॉप भी बनाए जाएंगे। दो दिवसीय मून कार्निवल का आयोजना किया जाएगा। बच्चों को चांद पर होने वाली चंद्रयान की गतिविधियों क बारे में बताया जाएगा और बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा। प्रोजेक्टर के जरिये आप चंद्रयान 3 के बारे में पूरी जानकारी ले पाएंगे।

150 स्कूल के छात्रों दिया निमंत्रण :

नेहरू तारामंडल में शुक्रवार से दो दिवसीय मून कार्निवल का भी आयोजन किया जा रहा है। 150 स्कूलों बच्चों को निमंत्रण किया गया है और उन्हें एनीमेशन और एग्जीबिशन के जरिये चांद और चंद्रयान 3, चंद्रयान 2 और चंद्रयान 1 के बारे में भी बताया जाएगा। READ MROE :Road Accident Viral Video : ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद भी जिंदा लौटा शख्स, देखें वीडियो

एक्सपर्टस देंगे जानकारी :

स्कूल के बच्चों का कहना है कि हमें आज बहुत कुछ सीखने को मिला है और हमें पता चला कि चंद्रयान 2 किस वजह से सफल नहीं हो पाया था। इसके बाद बच्चों ने भी एक्सपर्टस से सवाल पूछे एस्ट्रोनॉमर गुल्लिया ने कहा है कि एक्सपर्ट बच्चों को काफी अच्छे तरीके से बता रहे हैं। छोटे बच्चों ने एक्सपर्ट से बहुत सवाल पूछे और जहां से उनको काफी जानकारी मिली है।