Dainik Haryana News

Chandrayaan 3 Live Update: विक्रम लैंडर ने भेजी चांद के नजदीक की बेहद ही सुंदर तस्वीर, देखने वाले देखते ही रह गए।

 
Chandrayaan 3 Live Update: विक्रम लैंडर ने भेजी चांद के नजदीक की बेहद ही सुंदर तस्वीर, देखने वाले देखते ही रह गए।
Vikram Lander: चंद्रयान 3 अपनी मंजिल के बहुत ही करीब पहुंच चुका है। आज 19 अगस्त हो चुकी है और विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला है। आज चंद्रयान 3 ने बेहद ही साफ और नजदीक से चंदा मामा की फोटो खिंच भेजी है, जिसको देखकर साफ-साफ पता लगता है कि चंद्रयान 3 चांद के कितने नजदीक पहुंच चुका है। Dainik Haryana News: Mission Moon ISRO(चंडीगढ़): 2 दिन पहले ही चंद्रयान 3 अपने मॉड्यूल से अलग हो चुका है अब आगे का सफर विक्रम लैंडर को अकेले ही तय करना पड़ेगा। मुश्किल समय के लिए चंद्रयान 3 निकल पड़ा है। यहां से विक्रम लैंडर के लिए हर दिन मुश्किल रहने वाला है। चंद्रयान तीन अब चांद से महज 100 से 110 किलोमीटर दुर ही रह गया है। चंद्रयान 3 ने चांद की बेहद ही सुंदर तस्वीर और वीडियो भेजी है, जिसे इसरो ने अपनी साइट पर शेयर की है। 14 जुलाई से चला चंद्रयान 3 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। 23 अगस्त को विक्रम लैंडर वो कर दिखाएगा जो आज तक कोई नहीं कर पाया। चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला है। Read Also: FD Rates : इन 4 बैंकों ने सीनियर सिटीजन की कर दी मौज, एफडी की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रयान 3 अब 2019 के बाद 600 करोड़ की लागत और 4 साल की मेहनत से बना है। 23 अगस्त को यदि विक्रम लैंडर सफल रहता है तो चांद की सतह पर उतरने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। 1 अगस्त से ही चंद्रयान 3 चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। अब चंद्रयान 3 चांद की सतह से 100 किलोमीटर की दूरी पर ही रह गया है। इसके बाद इसरो के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है विक्रम लैंडर की स्पीड को कम करके उसे चांद की सतह पर धीरे-धीरे लैंडिंग करवाना। चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग करने के बाद 3 रोवर उससे बाहर निकलेंगे और चाद पर खनिज पदार्थ, पानी तथा मिट्टी की जांच कर जानकारी भेजेंगे। चंद्रयान 3 चांद की सतह पर उतरने के बाद 14 दिन तक चांद पर काम करने वाले हैं। Read Also: Employes News : इस राज्य के श्रमिकों को सरकार दे रही एक हजार रूपये भत्ता आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस का लूना-25 भी चांद पर 21 अगस्त को लैंडिंग करने वाला है और भारत का चंद्रयान 3 इसके दो दिन बाद 23 अगस्त को 4.47 मिनट पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला है। दोनों ही चंद्रयान के चांद पर उतरने का पुरी दुनिया बे सबरी से इंतजार कर रहा है।