Dainik Haryana News

Chowdhary Devi Lal : सभी मंत्रीगण ने भारत के उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को दी श्रद्धांजलि

 
Chowdhary Devi Lal :  सभी मंत्रीगण ने भारत के उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को दी श्रद्धांजलि
Chowdhary Devi Lal : भारत के उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जी की आज 22वीं पुण्यतिथि पर देश के सभी मंत्रीगण ने श्रद्धांजलि दी है और उनको नमन किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चौधरी देवीलाल एक बहुत ही भले व्यक्ति थे। Dainik Haryana News :  Chowdhary Devi Lal : देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को उनकी 22वीं पुण्यतिथि पर जननायक जनता पार्टी कार्यकर्ताओं समेत उनके अनुयायिायों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें गरीबों एवं किसानों को महीसा बताते हुए याद किया।   उनको श्रद्धांजलि देने के लिए रतन, सोनी, कवंर सिंह, हलका अध्यक्ष, जिम्मी चौधरी, महीपाल पार्षद, प्रकाश मोदी, अभिषेक केरहावटा, संजीव तंवर, सचिन पार्षद विनय एडवोकेट, संदीप माजरा, अभिषेक कुरहावटा, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश मुदगिल, प्रकाश मोदी, विक्रम दूलोट, शेखर, मुकेश व धर्मेंद्र आदि मौजूद थे। READ ALSO :Scientific Farming : वैज्ञानिक खेती से किसान कर रहे लाखों की कमाई, सरकार दे रही सहायता  वक्ताओं में जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव कंवर सिंह कलवाड़ी का कहना है कि चौधरी देवीलाल एक सच्चे और महान व्यक्ति थे। उन्हेंने अपने कार्यकाल में गरीब लोगों के लिए किसानों के लिए बहुत सारे ऐसे कार्य किए हैं जिनसे लोगों को काफी फायदे हुए हैं, उनके कामों से लोगों के कल्याणा हुए हैं। उन्होंने उस जमाने में ट्रैक्टर से लेकर साइकिल एवं रेडियो पर से टैक्स हटाया, बल्कि बुजुर्गों की पेंशन शुरू करके उन्हें बुढ़ापे में मान-सम्मान दिलाया। READ MORE : Employes News : मांगे नहीं मानी तो धरना रहेगा जारी उनकी लागू की हुई पेंशन से बुजुर्ग लोग ईज्जत से रह रहे हैं और जजपा ने उनकी नीतियों को अपनाते हुए बुजुर्गों की पेंशन लगातार बढ़वाई है। यही कारण है कि आज हरियाणा प्रदेश पेंशन देने के मामले में सबसे आगे है। उन्हें लोग आज भी श्रद्धा से याद करते हैं तथा उनकी छवि को प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला में देखते हैं। दुष्यंत चौटाला भी उनके सपनों को साकार करने में हर संभव प्रयास कर रहे हैं।