Dainik Haryana News

Court Case : घर में बैठे बेटों के खिलाफ मां ने किया केस, बोली कुछ काम नहीं करते है पूरा दिन पड़े रहते हैं

 
Court Case : घर में बैठे बेटों के खिलाफ मां ने किया केस, बोली कुछ काम नहीं करते है पूरा दिन पड़े रहते हैं
Court Case On Two Sons: एक मां ने अपने दो बेटों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया है और कहा है कि दोनों बेटे कुछ काम नहीं करते हैं पूरा दिन बस पड़े रहते हैं। आइए जानते हैं क्या है मामला। Dainik Haryana News,Court Case(नई दिल्ली):अपने बेटों के कामों से तंग आकर एक मां ने कोर्ट में केस दर्ज कराया है। उसके बेटे 40 और 42 साल के हैं। उनकी मां का कहना है कि दोनों बेटे कोई भी काम नहीं करते हैं और ना ही किसी घर के काम में हाथ बंटाते हैं। कोर्ट ने दोनों लड़कों को 18 तारीख तक घर खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन दोनों की मां 75 साल की हैं और पिता की मौत हो चुकी है। READ ALSO :AI Based Skill Development : भाषाओं की दीवारें तोड़ देगा रिलायंस जियो का ‘AI बेस्ड स्किल डेवलेपमेंट’ सॉल्युशन मामला इटली का है। उनकी मां को उम्मीद थी के उनके दोनों बेटे अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और अपने काम को देखेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो मां ने तंग होकर कोर्ट में केस दर्ज करा दिया। उनकी मां ने बहुत बार उन्हें गुस्से में ये भी कहा कि दोनों घर छोड़कर चले जाएं लेकिन उन दोनों ने ऐसा नहीं किया। दोनों ही खाने पीने के बाद सोते रहते हैं। कोर्ट ने महिला की बात को माना है अ‍ौ दोनों लड़कों को घर छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। मां ने अपन शिकायत में दोनों बेटों को पैरासाइट बताया है। महिला इन दोनों से परेशान है और हर रोज तंग होती रहती है। इसलिए उसे यही करना ठीक लगा, क्योंकि इसके बाद महिला का कहना है कि कम से कम वो अपनी जिम्मेदारी को तो समझेंगे। READ MORE :LIC दे रहा हर महीने 50 हजार रूपये कमाने का मौका, अभी उठा लें मौका