Dainik Haryana News

Love Affairs : गैर मर्द से संबंध बनाने पर टोका तो पत्नी ने पति का काटा गला

 
Love Affairs : गैर मर्द से संबंध बनाने पर टोका तो पत्नी ने पति का काटा गला
UP Crime News : जब दो लोगों की शादी होती है तो उनका रिश्ता भरोसे पर कायम होता है। अगर पति-पत्नी में भरोसा नहीं होता है तो कभी भी रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है जिसमें एक पति विदेश से वापस लौटा और उसने अपनी पत्नी को किसी और के साथ संबंध बनाते देखा। पति ने पत्नी को टोका तो पत्नी ने गला काट दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। Dainik Haryana News,Crime News (चंडीगढ़): मामला यूपी के आजमगढ़ का है जहां एक महिला ने विदेश से आए पति का गला काट दिया है। फिलहाल उस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना मुबारकपुर थाना के कादिरपुर गांव का है। वहां पर जिस व्यक्ति का गला काटा गया है वो काफी सालों से कतर में नौकरी करता था। READ ALSO :Sikkim News : बाढ़ के 14 दिन बाद भी सिक्किम में 76 लोग लापता, 40 की मौत जब उसके पति को घर आने के बाद पता चला कि उसकी पत्नी किसी और के साथ संबंध बना रही है तो उसने उसे रोकने की कोशिश करी। लेकिन गुस्से में आई पत्नी ने अपने पति का गला काट दिया। रात के समय जब पति को नींद आई तो पत्नी ने मौका देखकर उस पर हमला किया और देखा कि उसकी पत्नी हाथ में चाकू लिए हुए उस पर हमला कर रही है।किसी तरह से उसने अपनी पत्नी को धक्का दिया और वहां से बाहर निकलकर शोर मचाने लगा। रात के समय में लोगों को उसकी चिखने आवाज सुनाई दी और घायल हालत में देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसकी पत्नी उस पर और भी वार करने के लिए पीछे दौड़ती हुई आई लेकिन जब गांव के लोग उसे वहां दिखाई दिए तो उनको देखकर छुप गई। READ MORE :Israel and Hamas News : अस्पताल पर हमले में 500 लोगों की मौत, जानें पूरी डिटेल अस्पताल में जाकर जब उस लड़के ने पूरी कहानी सुनाई तो उनकी बात सुनकर लोगों को हैरानी हुई और दंग रह गए।उन्हीं के पड़ोसी ने पुलिस को बताया है कि सुशीला और रामविजय में अक्सर झगड़े होते रहते थे। उस दिन भी उन दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर पत्नी गुस्सा थी जिसकी वजह से उसने अपने सोए पति पर हमला किया है।