Dainik Haryana News

Madhya Pradesh News: पुरानी रंजिश के चलते गांव में खेली गई खून की होली, कई की मौत

 
Madhya Pradesh News: पुरानी रंजिश के चलते गांव में खेली गई खून की होली, कई की मौत
District Morena Update: पुरानी रंजिश के चलते गांव में धड़ा-धड़ चली गोलियां। मौत के इस खेल का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गोलियां चलने से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पुरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। बताया गया है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते ये खूनी खेल हुआ है। क्या है पुरा मामला जानकारी के लिए बनें रहे हमारे साथ। Dainik Haryana News: #Lepa Village of District Morena(ब्यूरो):यह खतरनाक घटना मध्यप्रदेश के जिला मुरैना के लेपा गांव का है। लेपा में दो पक्षों के बीच किसी पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चल गई, गोलियां लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 पुरूष तथा 3 महिला हैं। साल 2013 में लेपा गांव में धीर सिंह के परिवार के 2 आदमियों की हत्या कर दी गई थी, जिसका आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। मामला कोर्ट पहुंचा लेकिन दोनों ही पक्षों के बीच समझौता हो गया। Read Also: Haryana News: हरियाणा में लगने जा रहे स्मार्ट मिटर, शुरू होने जा रहा दूसरा चरण इसके बाद दोनों ही परिवार गांव में रहने के लिए चले गए। मामला ठंडा पड़ चुका था, लेकिन आज सुबह ही दोनों ही पक्षों के बीच बहस हो गई। बहस नें भयंकर रूप ले लिया दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। बात यहीं तक सिमित नहीं रही। धीर सिंह की और से श्यामू और अजीत नें गजेंद्र सिंह के पक्ष की और गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 पुरूष और 3 महिला हैं। Read Also: Dangerous Dogs Breeds: भूलकर भी नां लेकर आएं घर में इन नस्लों के कुत्ते, होते हैं बेहद ही ,खतरनाक पुलिस ने इसकी जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल की तैनाती गांव में कर दी गई है। गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने 6 की मौत तथा कईयों के घायल होने की खबर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी पुलिस बल की तैनाती गांव में है।