Dainik Haryana News

Nigeria Extremists Kidnapped 200 People : महिलाओं और बच्चों समेत 200 लोगों का हुआ अपहरण, जानें क्यों 

kidnapped 200 people In Nigeria : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि बच्चों और महिलाओं समेत 200 लोगों का अपहरण हुआ है। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में पूरे विस्तार से। 
 
Nigeria Extremists Kidnapped 200 People : महिलाओं और बच्चों समेत 200 लोगों का हुआ अपहरण, जानें क्यों 

Dainik Haryana News,Nigeria Viral News(ब्यूरो): नाइजीरिया में हिंसा की वजह से विस्थापित हुए 200 लोगों को चाड से लगी सीमा के पास जलावन लकड़ी की तलाश करते समय इस्लामी चरमपंथियों ने अपहरण कर लिया है। 


नाइजीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय का कहना है कि अपहरण किए गए लोगों में से ज्यादातर महिला और बच्चे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पीड़ित बोर्नो राज्य के गैंबोरू नगाला परिषद क्षेत्र में जलावन लकड़ी की तलाश में कई विस्थापन शिविरों से निकले थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला करके बंधक बना लिया गया.

READ ALSO :Helipad In Haryana : हरियाणा के 8 जिलों में बनेंगे स्थायी हेलीपैड, चेक करें जिलों की लिस्ट

47 महिलाओं का हुआ अपहरण :

नाइजीरिया के पूर्वाेत्तर इलाके में जिहादियों ने 47 महिलाओं का अपहरण किया है। जिहादी विद्रोह के केंद्र बोर्नाे राज्य में शुक्रवार के हमले के लिए इस्लामिक स्टेट वेस्अ अफ्रीका प्रोविंस को जिम्मेदार बताया है। साल 2009 में हुए हमले में  40 हजार लोग मारे जा चुके हैं और  20 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। 


200 लोगों का हुआ अपहरण :

READ MORE :Haryana Group D CET की परीक्षा का रिजल्ट घोषित, चेक करें लिस्ट में अपना नाम

नाइजीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक मोहम्मद फॉल(Coordinator Mohammed Fall) ने एक बयान में कहा, अगवा किए गए लोगों की सटीक संख्या पता नहीं चल पाई है, लेकिन अनुमान है कि 200 से अधिक लोगों का अपहरण किया गया है. फॉल ने कहा कि सुरक्षा साझेदारों के अनुसार, अज्ञात संख्या में वृद्धि महिलाओं और 10 साल से कम आयु के बच्चों को कथित तौर पर छोड़ दिया गया है लेकिन कई लोगों का अभी  तक पता नहीं चला है।