Dainik Haryana News

Rajasthan News: 20 साल बाद मिला इंसाफ, रेप केस में बीजेपी के पूर्व विधायक को हुई 10 साल की सजा!

 
Rajasthan News: 20 साल बाद मिला इंसाफ, रेप केस में बीजेपी के पूर्व विधायक को हुई 10 साल की सजा!
Dainik Haryana News: Crime News: कहते है क्या फायदा ऐसे इंसाफ को जो समय पर ना मिले, जब इसका कोई महत्व ही ना रहे। यह मामला 20 साल से भी पुराना है।     मामला राजस्थान के नागौर जिले के मकराना का है। 20 साल से भी पुराने रेप केस में  BJP के पूर्व विधायक भंवरलाल सिंह पुरोहित ( Bhanwarlal Singh Purohit) को अब 89 साल की उम्र में 10 साल की सजा तथा 1 लाख का जुर्माना लगा।   Read Also: Relationship : एक अच्छी पत्नी में होती हैं ये चार बातें   साल 2002 में मनाना की रहने वाली 22 साल की लड़की ने भंवरलाल सिंह पर रेप का आरोप लगाया था। लड़की का कहना था वह भंवरलाल के कुएं पर पानी लेने गई थी।     जहां भंवरलाल ने उसके साथ रेप किया। लड़की ने इसकी सिकायत पुलिस को की। जिसके कुछ ही दिनों बाद लड़की को झूठा बताया गया।   Read Also: मौका, 75 प्रतिशत की छूट पर मिल रहा 32 इंच का Smart LED TV   लेकिन लड़की ने हार नही मानी एक बार फिर कोर्ट पहुँच गई। मामले की दोबारा जांच की गई जिसमें भंवरलाल को दोषी पाया गया।     और अब 20 साल से भी ज्यादा बितने पर भंवरलाल सिंह को 89 साल की उम्र में 10 साल की सजा हो गई। जब भंवरलाल पर यह आरोप लगा तब उनकी उम्र 66 साल थी।