Dainik Haryana News

Sim Swap Scam: बचके रहना अब Miss Call से भी होने लगे खाते खाली

 
Sim Swap Scam: बचके रहना अब Miss Call से भी होने लगे खाते खाली
Cyber Crime: स्कैम एक ऐसा नाम जिसमें चोर ठग आपको ना मारता है ना पिटता है, बस आपको अपने जाल में फंसाता है और खाता खाली कर जाता है। सबसे पहले आया था OTP से होने वाला स्कैम, लेकिन जैसे-जैसे टेक्नालॉजी आगे बढ़ती गई उसके साथ ही बढ़ते गए स्कैम करने के तरीके। जब तक आप समझ पाते हैं तब तक खाता खाली हो चुका होता है। अब एक और खतरनाक मामला सामने आया है, बस मिसकाल आते हैं और खाता खाली हो जाता है। Dainik Haryana News: Cyber Scam(नई दिल्ली):राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ अलग ही तरह का स्कैम हुआ है। महिला के पास तीन मिसकाल आती हैं और खाता खाली हो जाता है। पुलिस और साइबर सैल के लिए भी समस्या बनी हुई है, ठगी के तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक करते हैं और ठग नया तरीका लेकर आ जाते हैं। ऐसा ही एक नया तरीका सामने आया है दिल्ली से। दिल्ली की महीला वकील के पास 3 मिसकाल आती हैं, महिला ने किसी भी काल का जवाब नहीं दिया। कुछ घंटे बाद जब महिला ने उसी नंबर पर काल किया तो वो एक डिलीवरी बाय का था जो कोई पार्सल के लिए उसके पास काल कर रहा था। इसके बाद महिला के पास पैसे कटने के मैसेज आने लगे। Read Also: Health Tips : 48 की उम्र में अपने आप को फिट रखने के लिए नाश्ते में ये चीज खाती हैं शिल्पा शेट्टी महिला ने तुरंत अपने बैंक और साइबर सैल(Cyber Cell)  से संपर्क किया। सैल ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला की महिला ने किसी प्रकार की जानकारी यां ओटीपी किसी के साथ शेयर नहीं किया तो पता चला की उनके साथ सीम स्वैप हुआ है।

क्या होता है सीम स्वैप(Sim Swap Scam)

सीमा स्वेप में ठक आपकी नकली सीम निकाल लेता है और किसी तरह से आपकी पर्सनल जानकारी निकाल आपके खाते से पैसे निकाल लेता है। ठग इसके लिए किसी ना किसी बहाने आपका फोन लेता है और उसमें मेलवेयर डाल देता है। आपकी सीम का क्लोन निकाल लिया जाता है।

दिल्ली की महिला वकील के साथ भी हुआ कुछ ऐसा

महिला ने ठगी की खबर साइबर सैल को दी और उनका फोन चैक किया गया तो उनके फोन में ऐसी ऐप मिली जो महिला ने नहीं डाउनलोड की। साइबर सैल को सब समझ आ गया। Read Also: Frooti Success Story: 17 साल की उम्र में संभाला बिजनेस और लेकर गई शिखर तक, कहानी Frooti Girl की

कैसे बचें साइबर क्राइम से

आपको किसी के साथ अपनी जानकारी शेयर नहीं करनी है और ना ही किसी सोशल मीडिया ऐप पर। किसी अनजान वयक्ति को अपना फोन काल करने के लिए भी ना दें। आप खुद ही सतर्क रहकर अपना बचाव कर सकते हैं।