Dainik Haryana News

Cristiano's Ronaldo Success Story: एक समय में जिसको मां जन्म नहीं देना चाहती थी, आज है दुनिया का सबसे पसंदीदा इंसान

 
Cristiano's Ronaldo Success Story: एक समय में जिसको मां जन्म नहीं देना चाहती थी, आज है दुनिया का सबसे पसंदीदा इंसान
Success Story: मेरे हिसाब से शायद ही कोई ऐसा होगा जो Cristiano Ronaldo को नहीं जानता होगा। बच्चा-बच्चा उनका फैन है। सोशल मिडिया पर सबसे ज्यादा फैन फालोविंग आज Cristiano Ronaldo की है। लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं, एक समय ऐसा भी था जब उनकी मां उनको जन्म ही नहीं देना चाहती थी। लेकिन भगवान की मर्जी के सामने किसी की क्या चलती है।  रोनाल्डो को जन्म हुआ। Dainik Haryana News: #Cristiano Ronaldo(ब्यूरो): रोनाल्डो के पिता माली का काम करते थे। उनके चार भाई बहनों में रोनाल्डो सबसे छोटे थे। उनकी मां दूसरों के घरों में काम करके अपने बच्चों का पेट भरती थी। एक समय ऐसा आया था की उनकी माँ घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते अपने छोटे बेटे रोनाल्डो को जन्म ही नहीं देना चाहती थी। लेकिन दुनिया के महान फुटबालर को तो इस दुनिया में आना ही था। जन्म से शुरू होती है रोनाल्डो की कहानी। रोनाल्डो को बचपन में खेलने के लिए खिलौने नहीं मिले। जैसे-जैसे रोनाल्डो बड़े हुए उनके फुटबाल खेलने का शौक भी बड़ा होता चला गया। रोनाल्डो पढ़ाई में कम और फुटबाल में ज्यादा रूचि रखते थे। रोनाल्डो ने 8 साल की उम्र में ही एक लोकल टीम में खेलना शुरू कर दिया। Open Video Link: https://youtu.be/OUKGsb8CpF8 उनका खेल देख महज 10 साल की उम्र में ही उनको पुर्तगाल के सबसे बड़े फुटबाल क्लब में खेलने के लिए चुना गया। रोनाल्डो ने 2 साल वहां अपना जबरदस्त खेल दिखाया। इसके बाद उनको वर्ड अंडर 17 की टीम के लिए चुना गया। रोनाल्डो का फुटबाल के प्रति जूनून और उनके खेल को देखते हुए 12 साल की छोटी सि उम्र में जब तक तो बच्चा घर से बाहर तक निकलना ठिक से नहीं सिखता। रोनाल्डो को स्पोर्टिंग लिस्बन के बड़े अधिकारियों ने 15 पाउंड में रोनाल्डो को साइन कर लिया, और रोनाल्डो को अपना घर छोड़ना पड़ा। लेकिन आगे आई उनके सामने जीवन की सबसे कठिन समस्या।

15 की उम्र में दिल की बीमारी

रोनाल्डो के लिए इस समय तक सब कुछ ठिक चल रहा था। वो लगातार सफलता की और कदम बढ़ा रहै थे। लेकिन उनको किसी की नजर लग गई। 15 साल की उम्र में आई जीवन की सबसे मुश्किल घड़ी। Open Video Link: https://youtu.be/fJLrfALZGmE?t=20 रोनाल्डो को दिल की बिमारी का ऑपरेशन करवाना पड़ा, जिसकी वजह से उनको मैदान से दूर रहना पड़ा। डाक्टरस ने रोनाल्डो को खेल से दुर रहने के हिदायत दी। इस दौरान उनके पिता का देहांत भी हो गया। ये उनकी जिंदगी की सबसे मुश्किल घड़ी थी। लेकिन उनकी माँ ने रोनाल्डो का फुटबाल के प्रति जूनून कम नही होने दिया। रोनाल्डो ने दिल के आपरेशन के बाद एक बार फिर से मैदान में वापसी की।

उनकी माँ घर का खर्च चलाती और अपने बेटे को खिलाती।

15 साल की उम्र में दिल का आपरेशन के बाद रोनाल्डो ने वापसी की और अपने खेल को वहीं से शुरू किया जहां से छोड़ा था। दिल की बिमारी उनकी ज्यादा दिन उनके जूनून से दुर नहीं रख पाई। 17 साल की उम्र में उनकी मेहनत रंग लाई और रोनाल्डो ने अपना पहला क्लब मैच खेला। यहां से शुरू हुआ रोनाल्डो के स्टार बनने का सफर फुटबाल के स्टार तो वो जन्म से ही थे, लेकिन अब बारी थी दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाने की। 18 साल की उम्र में रोनाल्डो को इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड(manchester united) के लिए साल 2003 में 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर में साइन किया गया। बस रोनाल्डो ने अपने खेल का लोहा मनवाना शुरू कर दिया। Open Video Link: https://youtu.be/zpewJIlJjVc रोनाल्डो को इसके बाद रियल मैड्रिड (Real madrid)के लिए चुना गया। इसके बाद जुएनटस (juentes) के लिए रोनाल्डो ने मैच खेले। रोनाल्डो जिनके पास एक समय बचपन में खेलने के लिए खिलौने तक नहीं थे आज साल की 800 करोड़ की कमाई करते हैं। Cristiano Ronaldo ने साल 2020 में 117 मिलियन डालर की सालाना कमाई की जो भारत के हिसाब से 858 करोड़ रूपये हैं। आज रोनाल्डो के बास एक से महंगी एक लगजरी कार है। आज के समय में रोनाल्डो दुनिया के सबसे फैमस इंसान है। Cristiano Ronaldo के Instagram पर रोनाल्डो के सबसे ज्यादा सायद 400 मिलियन से भी ज्यादा फालोवर हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो Instagram पर एक फोटो डाल 7 करोड़ रूपये कमाते हैं। रोनाल्डो दुनिया के सबसे अमीर फुटबालर हैं तथा गोल करने के मामले में दुसरे नंबर पर हैं। Read Also: Eng vs Aus: तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड अच्छी स्थिति में रोनाल्डो अपनी मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं। Cristiano Ronaldo ने कुछ समय पहले कोका कोला की दो बोतल को बिना कुछ कहे मेज से उठाकर दूसरी साइड रख दिया था। उनके ऐसा करने से ही Coka Cola कंपनी को लाखों करोड़ों का नुकसान हो गया था। तो आज के समय में रोनाल्डो की क्या पहचान है आप इस घटना से अंदाजा लगा सकते हैं।