Dainik Haryana News

CUH फैकल्टी को न्यूटन एलुमनी फॉलो-ऑन अवार्ड 2023 से सम्मानित

 
CUH फैकल्टी को न्यूटन एलुमनी फॉलो-ऑन अवार्ड 2023 से सम्मानित
Haryana Central University : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ( Haryana Central University), महेंद्रगढ़ के रसायन विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य (इंस्पायर फैकल्टी) डॉ अनिंदिता चक्रवर्ती को रॉयल सोसाइटी, लंदन, सूनाइटेड, किंगडम से न्यूटन एलुमन फॉली ऑन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। Dainik Haryana News,Newton Alumni Follow-On Award(ब्यूरो): डॉ अनिंदिता डॉ वर्तमान में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने और उन्हें मूल्यवान उत्पादों में बदलने के लिए सामग्रियों के विकास और अनुप्रयोगों पर काम कर रही हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डॉ. अनिंदिता चक्रवर्ती को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि रॉयल सोसाइटी, लंदन से अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हर्ष व सम्मान का विषय है। READ ALSO :Jokes: फनी जोक्स का आनंद लीजिए न्यूटन एलुमनी फॉलो-ऑन अवार्ड यूके के अंतर्गत अनुसंधान व यूके के प्राकृतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग समुदायों के साथ अनुसंधान सहयोग करने के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार डॉ. अनिंदिता चक्रवर्ती को यूके के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में रिसर्च कोलेबरेशन की सुविधा प्रदान करेगा। इस पुरस्कार के अंतर्गत डॉ. अनिंदिता चक्रवर्ती के पीएचडी शोधार्थी को सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय का दौरा करने का भी प्रावधान है। READ MORE :HKRN के पोर्टल पर भर्तियों के नाम पर हो रहा धोखा, आवेदन करने वाले जरूर देखें यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि यह दूसरी बार है जब डॉ. अनिंदिता को रॉयल सोसाइटी की ओर से न्यूटन एलुमनी फॉलो-ऑन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इससे पहले, डॉ. अनिंदिता ने अपनी पीएचडी(PHD) शोधार्थी सुश्री ज्योति के साथ हाल ही में इंग्लैंड के ससेक्स विश्वविद्यालय का दौरा किया था। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने भी डॉ. अनिंदिता को बधाई दी और कहा कि इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय शोध दौरे विभाग के लिए उपयोगी होंगे।