Dainik Haryana News

December Rashifal : इन राशि वाले जातकों पर भारी पड़ सकते हैं दिसंबर के 15 दिन, हो सकता है भारी नुकसान

 
December Rashifal : इन राशि वाले जातकों पर भारी पड़ सकते हैं दिसंबर के 15 दिन, हो सकता है भारी नुकसान
December 2023 Rashifal : जैसा कि आप जानते हैं आज 8 दिसंबर है और साल का आखिरी महीना भी है। आज हम आपको कुछ राशियों का राशिफल बताने जा रहे हैं जिनके लिए दिसंबर के 15 दिन नुकसान देने वाले हो सकते हैं। आइए जानते हैं दिसंबर का राशिफल। Dainik Haryana News, Today Rashifal(चंडीगढ़): जब भी बुध ग्रह राशियों में परिवर्तन करते हैं तो 12 राशियों पर उनका असर देखने को मिलता है। बुध ग्रह को व्यापार, वाणी और बुद्धि का दाता माना जाता है। दिसंबर महीने में बुध की स्थिति दो बार बदल रही है जिसका असर राशियों पर देखने को मिलेगा। 13 दिसंबर 2023 को दोपहर 12.1 मिनट पर धनु राशि में वक्री हो जाएंगे। READ ALSO :Harvey Lewis Ultrarunner : बिना रूके 4 दिन दौड़ता रहा ये व्यक्ति, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बुध 28 दिसंबर तक मार्गी रहेंगे और उसके बाद राशियों में परिर्वतन कर लेंगे। बुध से कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति पर असर देखने को मिलेगा। बुध की चाल बदलने पर कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही लोगों को सेहत से संबंधित परेशानी को भी झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। मेष राशि : मेष राशि वाले जातकों को 15 दिन नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। किसी के साथ झगड़ा नहीं करना है आपकी बात अगर किसी को गलत लगती है तो परेशानी हो सकती है। आपकी बात सुनकर कोई गलत मतलब निकाल सकता है। आर्थिक हानि हो सकती है और कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, कोई नई बीमारी का पता लग सकता है। इसलिए हर एक काम को संभलकर ही करना है। वृषभ राशि : वक्री बुध की वजह से कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं जो आपको कई दिनों तक तंग कर सकती हैं। वैवाहिक जोड़ों को परेशानी हो सकती है, सेहत खराब हो सकती है। ससुराल पक्ष से विवाद या मनमुटाव हो सकता है। किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी है, वरना लड़ाई ज्यादा हो सकती है। READ MORE :Hindi Jokes: हंसने का कोई समय नहीं होता कर्क राशि : बुध की चाल से कर्क राशि वालों पर भी गहरा असर देखने को मिलेगा। बीमारी हो सकती है जिसकी वहज से सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। आकपा साहस और भरोसा कम हो सकता है। बनते काम रूक सकते हैं बिगड़ सकते हैं, परिवार वालों से झगड़े की वजह से रिश्ते खराब हो सकते हैं। अगर कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी को जरूत बरतें।