Dainik Haryana News

December Rashifal : आज के दिन इन राशियों को मिलेगा मेहनत का फल, जानें राशिफल

 
December Rashifal : आज के दिन इन राशियों को मिलेगा मेहनत का फल, जानें राशिफल
23 December 2023 Rashifal : आज 23 दिसंबर है और 2023 के खत्म होने के कुछ ही दिन शेष रह गये है। आज के दिन कुछ राशियों को बहुत लाभ होने वाला है। आइए जानते है कौन सी वे राशियों जिनको लाभ होने वाला है। यह जानने के लिए हमारी खबर के साथ बने रहे।  Dainik Haryana News, Aaj Ka Rashifal (New Delhi ) : धनु राशि के व्यापारी वर्ग को बड़ी मात्रा में माल स्टोर करना से बचना चाहिए, स्टोरेज खपत के अनुसार ही रखना फायदेमंद होगा. आइए जानते हैं 12 राशियों का दैनिक राशिफल. 23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार के लोेगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा और सैलेरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। धनु राशि वाले लोगों को बड़ी मात्रा में माल का स्टोर करने से बचना चाहिए। आइए जानते है बाकि राशियों के बारे में किस किस राशि को क्या लाभ होने वाला है। Read Also : Gold Price : सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, 80 हजार पहुंचने वाली है चांदी

मेष राशि

इस राशि वाले लोगों के आॅफिशियल कार्य यदि बहुत दिनों से अधूरे पड़ है, तो उसे आज ही पूरा कर लें। मेडिकल काम से जुड़े व्यापारियों को बड़ा आॅर्डर मिल सकता है। युवा वर्ग को अपनी वाणी और क्रोध पर काबू रखना चाहिए। क्योंकि कठोर वचन सामने वाले व्यक्ति को दुखी कर सकते है।परिवार की और से कोई बड़ी जिम्मेदारी का काम मिल सकता है। सेहत में कमर दर्द और पैर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। तेल मालिश करने से आपको आराम मिल सकता है।

वृष राशि

इस राशि वालों लोगों को आज के दिन व्यापारी वर्ग कारोबार के काम से यात्रा करनी पड़ती है। जो लोग कंपनी में लंबे समय से कार्यरत है,उन लोगों को उच्च पद से सम्मानित किया जा सकता है। विद्यार्थी जीवन में कई तरह की समस्या आ सकती है समस्या को देखकर उससे डरने की बजाय उससे लड़ने का हौसला लेकर आए। Read More :King Cobra : बाप रे! इंसान का पीछा इतनी स्पीड से कर सकता है किंग कोबरा

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारी वर्ग को सरकारी काम मजबूत रखना है। प्रयास करें कि कोई भी सरकारी काम बाकी न रह गया हो। संभावना है कि आपकी सैलेरी में वृद्धि हो सकती है। युवा वर्ग अपना भला करने के चक्कर में दूसरों का अहित करने से बचें। घर की कीमती वस्तुओं को रखने की जिम्मेदारी आपको अपने हाथों में लेनी चाहिए। क्योंकि समान गायब होने की संभावना हैं। ठंडी खाने पीने की चीजों से दूरी बनाकर रखें वरना जुकाम के साथ बुखार भी हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग लग्जरी लाइफ की ओर आकर्षित हो सकते हैं, उनका आकर्षण उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए खुदरा व्यापारियों की आज दसों उंगलियां घी में डूबने वाली है क्योंकि आज आपको लाभ अच्छा होगा. युवा वर्ग की बात करें तो यदि आप पुराना वाहन बेचने का विचार बना रहें है, तो आज का दिन आपके लिए उचित रहेगा. परिवार के साथ मिलकर बजरंग बली की आराधना करें, साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी जरूर करें. सेहत में इंफेक्शन और एलर्जी से बचकर रहें, अन्यथा पुराने रोग लौट सकते हैं.इस राशि के लोग यदि कंपनी के संचालक हैं, तो उन्हें अपने कार्यों को सख्ती के साथ करना होगा, आपकी ओर से काम में गलती की गुंजाइश स्वीकार नहीं की जाएगी. यदि आप नया व्यापार शुरू करने का विचार बना रहे थे, तो आपको तैयारियों को और जोरों शोरो से शुरू कर देना चाहिए. आज के दिन ग्रहों कि स्थिति युवा वर्ग को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर देगी, जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए. यदि किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो भाई बहनों के साथ दिल की बातें शेयर करें. सेहत की लिहाज से आज सर्वाइकल के मरीज अलर्ट रहें, क्योंकि दर्द बढ़ने की आशंका है.

कन्या राशि

इस राशि वालों लोगों का आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा,जिस कारण परेशान नहीं होना है। विद्यार्थी जीवन में इस तरह की स्थिति का सामना करना आम बात है। घर के लोगों का आपके प्रति बदला व्यवहार देखकर आप कुछ चिंतित हो सकते है। कन्या राशि के जो लोग नई नौकरी की खोज में है,उन्हें थोड़ा सा ओर इंतजार करना पड़ सकता है। सेहत में अगर आप अंग्रेजी दवा का सेवन करते है,तो खाली पेट रहने से बचें। कुछ न कुछ खाते रहें।