Dainik Haryana News

10 New Vande Bharat launched Today : आज पीएम मोदी एक साथ 10 वंदे  भारत ट्रेनों को करें रवान, कौन से होंगे रूट 

New Vande Bharat  : देश में पहले ही 40 के करीब वंदे भारत ट्रेन लोगों को सेवाएं दे रही हैं।  भारत वासियों के लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि आज देश के प्रधानमंत्री एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेनों को रवाना करने जा रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं कहां से कहां तक दौड़ेंगी ये ट्रेन। 
 
10 New Vande Bharat launched Today : आज पीएम मोदी एक साथ 10 वंदे  भारत ट्रेनों को करें रवान, कौन से होंगे रूट 

Dainik Haryana News,PM Modi Speech On Vande Bharat Launching(नई दिल्ली): आज 10 नई ट्रेन और चलने के बाद देश में वंदे  भारत ट्रेनों की संख्या 50 हो जाएगी। इसके अलावा 4 वेंद  भारत ऐसी हैं जिनके रूट बढ़ाए गए हैं ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। दुनिया में भारत रेल नेटवर्क(Indian Railway Update) चौथे नंबर का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। हर रोज इसमें 4 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

READ ALSO :Indian Man Killed in israel : इजरायल में मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत, चेक करें अपडेट

केंद्र सरकार का प्रयास है कि दुनिया में इंडियन रेलवे को पहले नंबर पर लाया जाए, जिसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। 10 वंदे  भारत ट्रेनों के संचालन के बाद 51 वंदे  भारत हो जाएंगी जो 45 रूट्स को कवर करने जा रही हैं। जिनमें दिल्ली-कटरा, दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-अहमदाबाद, मैसूरु-चेन्नई, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम और नए उद्घाटन के बाद विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद भी इसमें शामिल हो जाएगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन(Indian Railway) दिल्ली से रवाना होती हैं और अब देहरादून, आयोध्या, अमृतसर, इंदौर व खजुराहो जैसे रूटों को जोड़ने का काम करेगी। मैसूर से दो वंदे  भारत चलती हैं, मुंबई से 6 व चेन्नई से पांच का संचालन हो रहा है। 

इन रूट्स में हुआ बदलाव :

4 वंदे  भारत ट्रेनों के रूट को बढ़ाया गया है जिसमें अहमदाबाद-जामनगर तक जाने वाली ट्रेन अब द्वारका तक जाएगी। अजमेर-दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन अब चंडीगढ़ तक जाएगी। तिरूवंनतपुरम-कासरगोड तक जाने वाली वंदे  भारत अब मंगलुरू तक जाएगी और गोरखपुर-लखनऊ तक जाने वाली ट्रेन को अब प्रयागराज तक चलाया गया है। दिसंबर 2023 को मोदी जी ने 6 नई वंदे  भारत ट्रेनों का एक साथ संचालन किया था, जिसमें जालना-मुंबई, अमृतसर-दिल्ली, अयोध्या-दिल्ली, मेंगलोर-मडगांव, कटरा-नई दिल्ली, कोयंबटूर-बैंगलोर व दिल्ली से वाराणसी के लिए दूसरी ट्रेनों का संचालन किया गया था। 

READ MORE :Indian Railway : ट्रेन में सफर के दौरान कितनी बोतले लें जा सकते हैं शराब, इतनी है लिमिट


इन रूट्स पर दौड़ेंगी 10 वंदे  भारत : 


1. लखनऊ-देहरादून
2. पटना-लखनऊ
3. न्यू जलपाईगुड़ी-पटना
4. पुरी-विशाखापट्टनम
5. कालाबुरागीझ्रबैंगलोर 
6. रांची-वाराणसी 
7. खुजराहो-दिल्ली
8. अहमदाबाद-मुंबई
9. सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम 
10 मैसूर-चेन्नई