Dainik Haryana News

500 Electric Buses : 23 जनवरी को सड़कों पर एक साथ दौड़ेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें, ये होंगे रूट

500 Electric Buses In Delhi : सरकार लगातार परिवहन के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रही है। 23 जनवरी को देश की सड़कों पर एक साथ 500 इलेक्ट्रिक बसें उतरने जा रही हैं। देश में एक साथ 500 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात बड़े ही गर्व की बात है। आइए खबर में जानते हैं किन रूटों पर दौड़ेंगी ये बसें। 
 
500 Electric Buses : 23 जनवरी को सड़कों पर एक साथ दौड़ेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें, ये होंगे रूट

Dainik Haryana News, DTC New Buses(ब्यूरो): परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत(Transport Minister Kailash Gehlot) एक साथ 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। 500 इलेक्ट्रिक बसों के बाद सड़कों पर ऐसी बसों की संख्या 1800 हो जाएंगी। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए और लोगों से फीडबैक लेने के लिए गहलोत जी ने दिल्ली परिवहन निगम की बसों में खदु यात्रा की है। वह जंतर-मंतर बस स्टाप से बस संख्या 729बी में चढ़े और पुलिस कालोनी, मेहराम नगर तक गए।

 गहलोत ने यह बात दिल्ली परिवहन निगम की बस में यात्रा करते समय कही। यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत करी और बताया कि वर्तमान समय में सड़कों पर 1300 बसें दौड़ रही हैं और 500 इलेक्ट्रिक बसों के बाद 1800 ऐसी बसें एक साथ दौड़ने को तैयार हो जाएंगी। 

READ ALSO :Delhi Ka Mosam : दिल्ली में ठंड ने लगाया तड़का, पहली बार इतना नीचे गिरा तापमान


दिल्ली बेड़े में हैं टोटल इतनी बसें :

 
दिल्ली सरकार के बेड़े में 7,232 बसें थीं, जिनमें 4,391 डीटीसी द्वारा संचालित और 2,841 दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-माडल ट्रांजिट सिस्टम द्वारा संचालित हैं।31 दिसंबर, 2023 तक कुल 147.8 करोड़ पिंक टिकट जारी किए गए। वर्ष 2023 में प्रतिदिन औसतन 10 लाख महिला यात्रियों ने पिंक टिकट का इस्तेमाल कर मुफ्त यात्रा की। 

प्रदूषण में होगी कमी :

READ MORE :Delhi Liquor Scam:दिल्ली शराब घोटाले में पहली बार एक साथ नजर आए संजय सिंह और मनीष सिसोदिया

सार्वजनिक परिवहन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में प्रदूषण में कमी आएगी। गहलोत का कहना है कि अपने मोबाइल ऐप वन दिल्ली से ही बस में टिकट को बुक करा सकते हैं। सरकार ने एकल-यात्रा टिकट प्रणाली लाने के लिए समझौता किया है। इस व्यवस्था के तहत बस, मेट्रो और आटोरिक्शा में यात्रा के लिए एक ही टिकट चलेगा और शुरुआत से गंतव्य तक मान्य होगा।