Dainik Haryana News

8 Indian Death Sentence in Qatar:कतर में भारत के 8 जवानों को मौत की सजा

 
8 Indian Death Sentence in Qatar:कतर में भारत के 8 जवानों को मौत की सजा
Qatar 8 Indian Death News: भारत में कल ऐसा कुछ हुआ जिसे सुनते ही सभी के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई गई है। जिसके बाद से ही भारत देश में ये खबर तेजी से वायरल हो रहा है। Dainik Haryana News: 8 Indian Death News(ब्यूरो): जब लोगों के सामने ये खबर आई की 26 अक्तूबर 2023 को कतर की एक कोर्ट ने 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई (8 Indian Death Sentence in Qatar)है तब से हड़कंप मचा हुआ है। आखिर ऐसा क्या किया इन भारतीयों ने जिसे कतर ने अपने मेहमानों को ही फांसी की सजा सुना दी, पुरी जानकारी के लिए बनें रहें हमारी खबर के अंत तक। कतर में एक दो नहीं बल्कि  सु8 भारतीयों को कोर्ट ने मौत की सजानाई है। 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाए जाने वाले इंडियन नैवी के पूर्व अधिकारी हैं। जिन 8 भारतीयों को कतर में मौत की सजा सुनाई गई है वो साल 2022 से ही कतर की जेल में बंद हैं। Read Also: Richest Farmer : जानिए देश के सबसे अमीर किसान के बारे में, साल के कमाता है 2 करोड़ बताया जा रहा है कि इन 8 नैवी के जवानों पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया है, जिसकी वजह से उनहे फांसी की सजा सुनाई गई है। भारत सरकार ने कतर के इस फैसले पर हैरानी जताई है। भारत सरकार का कहना है कि सरकार कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। कतर की कोर्ट ने इन 8 भारतीय नैवी के जवानों पर इजरायल के पनडुब्बी से जासूसी करने का आरोप लगाया है और दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि ये 8 लोग दहरा ग्लोबल टेक्नालॉजी एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे जो एक खास तरह की पनडुब्बी का इसतेमाल कर रहे थे। इस निजी फर्म का स्वामित्व रायल ओमानी आयर फोर्स के एक रिटायर सदस्य के पास है। Read Also: PAK vs SA Live: आज पाकिस्तान टीम के पास विश्व कप में बने रहने के लिए अंतिम मौका

भारतीय विदेश मंत्री ने कही ये बात

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा है वो कतर के इस फैसले से हैरान हैं। हम सभी कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं तथा लगातार इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। साथ में विदेशी मंत्री का कहना है कि कतर की जेल में बंद भारतीयों को कांसुलर एक्सेस और कानूनी मदद लगातार दे जाती रहेगी। कतर में 8 भारतीय नैवे के जवानों को मौत की सजा दी जाने को रूकवाने के लिए भारत सरकार कतर की ऊपरली आदालत में अपील कर सकता है। भारत इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय अदालत का सहारा भी ले सकता है। भारत सरकार और पुरे देश में जैसे ही ये खबर सामने आई सभी हैरान रह गए, Read Also: 5 Villages : पांडवों ने कोरवों से मांगे थे ये 5 गांव, जानें इनके बारे में आखिर कतर भारत से किस चीज का बदला ले रहा है जो 8 भारतीयों को सीधे मौत की सजा सुना दी। भारत सरकार भी कतर के इस फैसले से हैरान है और इस पर अपना कानूनी रूख अपना रही है।