Dainik Haryana News

Amit Shah Big Announcement: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा अंग्रेजों के बनाऐ कानून पर अब सजा नहीं न्याय का होगा प्रावधान

 
Amit Shah Big Announcement: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा अंग्रेजों के बनाऐ कानून पर अब सजा नहीं न्याय का होगा प्रावधान
Cancel 3 Laws Together: गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में ऐलान किया है कि राजद्रोह कानून जो अंग्रेजों के समय से चलता आ रहा है इसको खत्म किया जाएगा। सरकार की और से इसको लेकर एक प्रस्ताव पेश किया गया है। इस कानून के चलते काफी बार विवाद पूर्ण स्थिति भी बनी है। कई विपक्षी दल इस कानून को खत्म करने की मांग भी कर चुके हैं। तथा राजद्रोह कानून के दुरुपयोग के आरोप भी लगते आए हैं। Dainik Haryana News: Change Three Laws(ब्यूरो): गृहमंत्री अमित शाह ने 3 कानून को एक साथ रद्द करने की बात कही। जो कई दशकों से चले आ रहे हैं।

इस प्रकार हैं 3 कानून

 1. अंग्रेजी हुकूमत दवारा अंग्रेजों की संसद में 1872 में पास किया गया इंडियन एविडेंस एक्ट को समाप्त किया जाएगा। 2. क्रिमिनल प्रोसीजर कोड़ जो 1898 में बनाया गया था। 3. इंडिया पिनल कोड़ जो 1860 में बनाया गया था। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज इन तीनों ही कानून को तोड़ नए कानून बनाए जाएंगे। Read Also: Bulldozer action in Nuh: नूंह में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट में गरजी खटर सरकार गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि अब भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता होगो। तथा सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता होगा। एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम किया गया है। अमित शाह ने कहा कि ये तीनों कानून अंग्रेजों ने अपनी कानून वयवस्था को अपने शासन को मजबूत बनाने के लिए बनाए गए थे। लेकिन उनको अब रद्द कर दिया जाएगा। तथा दंड की जगह न्याय की बात की जाएगी। अब भारतीय के अनुसार ही ये तीनों कानून लागू होंगें। Read Also: Nuh Update : गोलियों की गड़गड़ाहट से फिर गूंजा नूंह बहुत बार राजद्रोह का मामला चर्चा में रहा है। कई लोगों पर इसे लगाया गया है, जिसको लेकर काफी बार बवाल हुआ है। अब इस कानून को खत्म किया जाएगा। इसमें सजा की जगह न्याय की और ध्यान दिया जाएगा।